फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   one corona positive in kushinagar

मुंबई से लौट युवक मिला कोरोना संक्रमित, 19 हुए स्वस्थ, 99 की रिपोर्ट निगेटिव

Sun, 21 Jun 2020 10:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 10:28 PM IST
विज्ञापन
one corona positive in kushinagar
जंगल खिरकिया नई बस्ती में कोरोना पाजिटिव मरीज मिलने की सूचना पर मुख्य सड़क को सील कराते लेखपाल बल - फोटो : KUSHINAGAR
मुंबई से लौट युवक मिला कोरोना संक्रमित, 19 हुए स्वस्थ, 99 की रिपोर्ट निगेटिव
विज्ञापन

पडरौना। मुंबई से तीन दिन पहलेे लौटा युवक रविवार को कोरोना संक्रमित पाया गया। पडरौना ब्लॉक के जंगल खिरकिया के नवीन बस्ती निवासी 45 वर्षीय युवक 19 जून से ही मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती है। रविवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसकी जानकारी होते ही गांव के रास्तों को सील करा दिया गया। सीएचसी प्रभारी कुबेरस्थान डॉक्टर सतीश चंद ने बताया कि सोमवार को उसके गांव पर स्वास्थ्य टीम भेजी जाएगी।
दूसरी ओर, रविवार को 19 संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौट आए। बीआरडी मेडिकल कालेज से 99 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब 28 एक्टिव केस हैं, जिनमें से 19 लक्ष्मीपुर के एल वन अटैच्ड अस्पताल में भर्ती हैं। इसके अलावा छह मरीज गोरखपुर मेडिकल कालेज में, एक मरीज गोरखपुर के आर्मी अस्पताल में तथा एक मरीज दिल्ली व एक नोएडा में भर्ती हैं।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय की तरफ से रविवार की शाम को जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि जिले में अब तक कुल 86 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं जिनमें से तीन की मौत हो चुकी है। रविवार को 19 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट गए। इन लोगों को अगले 14 दिन तक होम क्वारंटीन रहने का निर्देश दिया गया है। सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता के अनुसार रविवार की शाम को लक्ष्मीपुर एलवन अटैच्ड अस्पताल में कुल 19 रोगी भर्ती थे। इसके अलावा गोरखपुर मेडिकल कालेज में छह लोगों का इलाज चल रहा है। ठीक होने वाले दो मरीज बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के हैं जिनका इलाज भी बिहार में ही चल रहा था लेकिन वे कुशीनगर में हुई जांच में पॉजिटिव पाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा रविवार को कुल 124 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया। इसके अलावा बीआरडी मेडिकल कालेज से आई 99 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में अब तक 3988 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा जा चुका है जिसके सापेक्ष 3381 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके अलावा 521 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed