फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   One bike rider dies, another injured in collision with pickup

Kushinagar News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत, दूसरा घायल

Thu, 08 Aug 2024 06:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 08 Aug 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
One bike rider dies, another injured in collision with pickup
छितौनी। सड़क पार कर रहे बाइक सवार दो युवकों को पिकअप ने टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पिकअप लेकर चालक फरार हो गया। लोगों ने उन्हें एंबुलेंस से तुर्कहा सीएचसी भेजा। डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। घायल का इलाज कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नरकहवा गांव निवासी 25 वर्षीय कमलेश और 30 वर्षीय मन्नू मुसहर बुधवार को बाइक से बेलवनिया मिशन से छितौनी तीनबरदहा बंधे के रास्ते घर जा रहे थे। बेलवनिया गांव के पास पनियहवा नेबुआ हाईवे पार करते समय नेबुआ की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। दोनों युवक घायल हो गए और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घायल कमलेश का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मन्नू की मौत की खबर मिलते ही घर वालों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

मन्नू के पिता गाजर मुसहर ने बताया कि मन्नू घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था। थानाध्यक्ष अजय पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed