फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   One accused injured In incounter

मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार

Wed, 07 Jul 2021 06:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
One accused injured In incounter
मुठभेड़ में इनामी बदमाश को लगी गोली, गिरफ्तार
विज्ञापन

पडरौना (कुशीनगर)। कसया थाने की पुलिस और स्वॉट टीम ने 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी को मुठभेड़ में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया है। इसकी गिरफ्तारी बुधवार को कसया थाना क्षेत्र के मल्लूडीह के निकट हुई।
गो तस्करी में संलिप्त इस अपराधी के खिलाफ गोरखपुर और कुशीनगर के विभिन्न थानों में कुल 11 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी है। एसपी सचिंद्र पटेल ने बुधवार को पुलिस कार्यालय के सभागार में मुठभेड़ और गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एएसपी अयोध्या प्रसाद सिंह और कसया के सीओ पीयूषकांत राय की देखरेख में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच के दौरान कसया थाना क्षेत्र के मल्लूडीह के पास एचएन पर सफेद रंग की बाइक पर दो व्यक्ति आते दिखे। एसपी ने बताया कि पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो फुलवापट्टी की तरफ बाइक से भागने लगे। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में बाइक चला रहे खुर्शीद निवासी जंगल हनुमानगंज (सेमरिया सबुनहा) थाना कोतवाली पडरौना के पैर में गोली लगने के कारण मौके पर पकड़ लिया गया, जबकि बाइक पर पीछे बैठा व्यक्ति गन्ने के खेत के रास्ते अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पकड़े गए व्यक्ति से उसके बारे में पूछताछ करने पर उसका नाम अतीक आलम निवासी टेकुआटार टोला महजिदिया थाना रामकोला बताया। घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल भेजवाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि खुर्शीद थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर से वांछित है और 25 हजार रुपये का उस पर इनाम है। गोरखपुर के अन्य थानों में भी उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। इसके अतिरिक्त पडरौना कोतवाली और तुर्कपट्टी थाना में भी मुकदमा पंजीकृत है। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कसया थाने के एसओ अखिलेश कुमार सिंह, स्वाट टीम प्रभारी एसआई अमित शर्मा, कसया थाने के एसआई रवींद्र यादव, हेड कांस्टेबल मुबारक अली, स्वाट टीम के अशोक कुमार सिंह, शिवानंद सिंह, रणजीत यादव, सचिन कुमार, स्वाट टीम के चंद्रशेखर यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed