फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   On the orders of the court, an FIR was lodged against seven people in a fight.

Kushinagar News: मारपीट में कोर्ट के आदेश पर सात लोगों पर प्राथमिकी

Sat, 28 Mar 2026 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 28 Mar 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
On the orders of the court, an FIR was lodged against seven people in a fight.
पिपरा कनक। पटहेरवा पुलिस ने न्यायायलय के आदेश पर मारपीट के मामले में सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना चार फरवरी की बताई जा रही है। पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव जोगिया जनूबी पट्टी निवासी घरभरन यादव ने न्यायिक मजिस्ट्रेट कसया के न्यायालय में वाद दाखिल कर बताया था कि वह वरिष्ठ नागरिक व सेवानिवृत कर्मचारी हैं। उनके हार्ट की सर्जरी भी हुई है। उन्होंने पटीदारों पर तरह-तरह से परेशान करने का आरोप लगाया। कहा कि चार फरवरी की सुबह आठ बजे मनीष यादव, राजकुमार यादव, रघुनंदन यादव,अंशु यादव, बुनेली यादव, दुर्गावती देवी व नरेश यादव दरवाजे पर आए और उन्हें अपशब्द कहते हुए मारपीट करने लगे। बीच बचाव करने आई पत्नी कृष्णावती देवी को भी मारपीट कर घायल कर दिया। न्यायालय ने पुलिस को प्राथमिकी दर्ज कर जांच का आदेश दिया है। थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed