फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   On the occasion of the Chaitravarani festival, devotees took a holy dip of faith in the Narayani River.

Kushinagar News: चैत्रवरणी पर्व पर श्रद्धालुओं ने नारायणी में लगाई आस्था की डुबकी

Fri, 03 Apr 2026 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 03 Apr 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
On the occasion of the Chaitravarani festival, devotees took a holy dip of faith in the Narayani River.
भैसहा के चैत्रवरणी मेला में उमड़ा श्रद्धालुओं की भीड़।संवाद - फोटो : samvad
खड्डा। चैत्रवरणी पर्व पर क्षेत्र के भैसहां में नारायण नदी तट पर बृहस्पतिवार श्रद्धालुओं ने नारायणी नदी में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद श्रद्धालुओं में मां दुर्गा माता की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद मांगा। इसके बाद धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार गोदान कर वहां लगे मेला में खरीदारी की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालु गंडक नदी में स्नान करने लगे। कड़ाही चढ़ाकर प्रसाद के रूप में पूड़ी, हलवा, कपूर, सिंदूर, सूखा मेवा आदि नदी तट चढ़ाया और परिवार की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने गोदान कर मोक्ष की कामना एवं वैतरणी पार कराने की प्रार्थना की। दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा मंदिर परिसर में बच्चों के मुंडन संस्कार समेत अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं और बच्चों ने नदी में नौका विहार का लुत्फ उठाया। चैत्र वरणी मेला में आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद बनाकर ग्रहण किया।
यहां देर शाम तक पूजा पाठ का दौर चला। मेला स्थल पर लोगों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मी तैनात रहे।

भैसहा के चैत्रवरणी मेला में उमड़ा श्रद्धालुओं की भीड़।संवाद

भैसहा के चैत्रवरणी मेला में उमड़ा श्रद्धालुओं की भीड़।संवाद- फोटो : samvad

भैसहा के चैत्रवरणी मेला में उमड़ा श्रद्धालुओं की भीड़।संवाद

भैसहा के चैत्रवरणी मेला में उमड़ा श्रद्धालुओं की भीड़।संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed