{"_id":"68813b06414b033f3e0f9994","slug":"on-shivratri-devotees-thronged-the-shiva-temples-and-performed-jalabhishek-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-142155-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु, किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु, किया जलाभिषेक
Thu, 24 Jul 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
कुबेरस्थान शिव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु।स्रोत-सोशल मीडिया
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। सावन की शिवरात्रि के दिन बुधवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों के गर्भगृह से लेकर बाहर सड़क तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। प्रमुख मंदिरों में भीड़ अधिक रही। श्रद्धालुओं ने भांग, धतूर, बेल पत्र, पुष्प, बेर, दूध और जल से भरे कलश से भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। पडरौना नगर के शिवाला मंदिर, बुढ़िया माई मंदिर, लखरांव मंदिर, अंबे मंदिर, खिरकिया मंदिर स्थित शिवालयों सहित छावनी के महादेव मंदिर एवं भन्नुनाथ मंदिर, लमुहा शिवमंदिर, करहिया शिवमंदिर, रामपुर मटिहनिया स्थित प्राचीन शिवमंदिर सहित सभी शिवालयों में पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
श्रद्धालुओं ने शिवालयों में जलाभिषेक कर जयकारे लगाए। सावन के तेरस के अवसर पर इन मंदिरों के परिसर में मेला लगा रहा। सिद्घनाथ मंदिर में भी जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। प्राचीन कुबेरस्थान शिवमंदिर में भी जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।