फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   omen in prison, sucking at home sick

महिला जेल में, घर पर दुधमुंहा बीमार

Thu, 11 Aug 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर Updated Thu, 11 Aug 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
omen in prison, sucking at home sick
बच्चा ‌बीमार।
 एसडीएम से विवाद के बाद शांति भंग की आशंका में जेल भेजी गई मीरा कुशवाहा को 11 दिन बाद भी जमानत नहीं मिली है। इस महिला का छह महीने का बच्चा मां से दूर रहने की वजह से बीमार पड़ गया है। महिला के घरवाले जमानत के लिए कई बार एसडीएम से गुहार लगा चुके हैं। जेल मे बंद मीरा की मां ने एसडीएम पर बदले की भावना से कार्य करने का आरोप लगाते हुए डीएम समेत अन्य अफसरों से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

बीते 30 जुलाई को हथिया गांव की रहने वाली मीरा कुशवाहा जमीनी विवाद संबंधी एक मामले को लेकर अपने वकील के साथ एसडीएम खड्डा अरुण कुमार से मिलने गई थी। वहां एसडीएम से हुई कहासुनी के बाद पुलिस ने महिला को शांति भंग की आशंका में जेल भेज दिया था। मीरा की मां कमला देवी के अनुसार जमीनी विवाद के इस मामले में पहले से ही अफसर मीरा से खुन्नस खाए हुए हैं। उसके साथ एक बार पहले भी ऑफिस में ही दुर्व्यवहार हो चुका था। दुबारा हुई घटना के बाद तुरंत ही उसे जेल भेज दिया गया। जेल भेजते समय उसके दुध मुंहे बच्चे को साथ नहीं ले जाने दिया गया। बच्चा मां के दूध के लिए तड़प रहा है। मां से बिछडे़ बच्चे की तबीयत खराब हो गई है। बुधवार को बीमार बच्चे को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद बच्चे की सेहत में थोड़ा सुधार होने के बाद घरवाले अब मीरा की जमानत के लिए अफसरों के आगे चिरौरी कर रहे हैं। मीरा की मां कमला ने डीएम समेत प्रदेश के मुख्यमंत्री तक पत्र भेजकर मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मीरा के अधिवक्ता अखिलेश पांडेय का कहना है कि जानबूझकर मीरा की जमानत मंजूर नहीं की जा रही है। यह महिला एवं उसके बच्चे के नैसर्गिक अधिकारों का हनन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed