{"_id":"63600357223e7741bc6d5ea0","slug":"old-man-murdered-by-shovel-cousin-arrest-kushinagar-news-gkp455703151","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: फावड़े से काटकर वृद्ध की हत्या, चचेरा भाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: फावड़े से काटकर वृद्ध की हत्या, चचेरा भाई गिरफ्तार
Tue, 01 Nov 2022 01:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 01:34 PM IST
सार
अहिरौली थाने के डूमरी गांव में सोमवार की सुबह पूरा गांव छठ पर्व मना रहा था। गांव के मुरारी शर्मा अपने घर के पास आग जलाकर बैठे थे। तभी उनके चचेेरे भाई बासुदेव पहुंचे। वह भी आग तापने लगे। कुछ देर की बातचीत के बाद अचानक मुरारी ने कुदाल उठाकर बासुदेव पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
बासुदेव (फाइल फोटो)
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोमवार सुबह अहिरौली थाने के गांव डूमरी में 60 वर्षीय वृद्ध मुरारी ने 70 वर्षीय चचेरे भाई बासुदेव की कुदाल से काटकर हत्या कर दी। आरोपी ने घटना को अपने दरवाजे पर ही अंजाम दिया। घटना की सूचना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
अहिरौली थाने के डूमरी गांव में सोमवार की सुबह पूरा गांव छठ पर्व मना रहा था। गांव के मुरारी शर्मा अपने घर के पास आग जलाकर बैठे थे। तभी उनके चचेेरे भाई बासुदेव पहुंचे। वह भी आग तापने लगे। कुछ देर की बातचीत के बाद अचानक मुरारी ने कुदाल उठाकर बासुदेव पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
उसने कुदाल से बासुदेव के सिर पर कई वार किया, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर गांव के लोग जुट गए। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी मुरारी को तत्काल पकड़ लिया। कानूनी औपचारिकता के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी पाकर क्षेत्रीय विधायक मोहन वर्मा भी पीड़ित के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मिलकर इसकी जानकारी ली।
विज्ञापन
इस संबंध में अहिरौली बाजार थाने के एसओ पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि मृतक की बहू रीना देवी की तहरीर पर आरोपी मुरारी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।