फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Old man dies after being hit by tractor making straw

कुशीनगर: भूसा बनाने वाले ट्रैक्टर की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, एक अन्य घायल

Tue, 26 Apr 2022 02:31 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 26 Apr 2022 02:31 PM IST
सार

तुर्कपट्टी थाने के एसओ जयप्रकाश पाठक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रैक्टर और मशीन पुलिस के कब्जे में है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Old man dies after being hit by tractor making straw
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुशीनगर थाना क्षेत्र के फुरसतपुर गांव में भूसा बनाने वाले ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि वहां मौजूद एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वहां से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मशीन सहित ट्रैक्टर अपने कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


सोमवार की रात करीब नौ बजे गांव के एक खेत में भूसा बनाने के बाद मशीन और ट्रैक्टर लेकर चालक वापस आ रहा था। गांव के हसमत के दरवाजे के सामने ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया, जिससे अपने दरवाजे बैठे समसुल हक (60) और राजकिशोर यादव (50) ट्रैक्टर की चपेट में आ गए।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर उन्हें घसीटते हुए कुछ दूर तक ले गया। इस घटना में समसुल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राजकिशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। दूसरी तरफ ट्रैक्टर चालक मौका पाकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर तुर्कपट्टी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मशीन सहित ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया। समशुल के शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।


तुर्कपट्टी थाने के एसओ जयप्रकाश पाठक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रैक्टर और मशीन पुलिस के कब्जे में है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed