{"_id":"63ea84a96fce6a24d80b9693","slug":"old-man-died-after-falling-from-the-train-kushinagar-news-c-7-1-52504-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: ट्रेन से गिरकर वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: ट्रेन से गिरकर वृद्ध की मौत
Tue, 14 Feb 2023 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 14 Feb 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
खड्डा। पनियहवा स्टेशन के समीप ट्रेन से गिरकर 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रविवार देर रात पनियहवा स्टेशन सटे रेलवे लाइन के किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा देखकर लोगों ने शोर मचाया। जीआरपी ने पहुंच कर छानबीन की। बाद में मृतक की पहचान बिहार, पश्चिम चंपारण के मटियरिया निवासी जुगुल (60) के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।
पुलिस ने बताया कि गोरखपुर जाने वाली सवारी गाड़ी ट्रेन से यात्रा करते समय जुगुल गिर गए थे। इस संबंध में जीआरपी पनियहवा प्रभारी विजय शंकर यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रेन से गिरने के कारण वृद्ध की मौत हुई है।