फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Officials should improve flood prevention preparations

Kushinagar News: बाढ़ बचाव की तैयारियां दुरुस्त करें अधिकारी

Tue, 24 Jun 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 24 Jun 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Officials should improve flood prevention preparations
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को बाढ़ से निपटने के लिए स्टीयरिंग ग्रुप कमेटी की बैठक हुई। इसमें संबंधित सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया। इसके अलावा बाढ़ की सभी संभावनाओं को देखते अपनी तैयारी दुरूस्त करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बैठक में बाढ़ खंड, सिंचाई विभाग, राजस्व विभाग, जिला पूर्ति विभाग, चिकित्सा विभाग, पशुपालन विभाग, पंचायती राज, कृषि विभाग, विद्युत विभाग, लोक निर्माण और शिक्षा विभाग की तरफ से बाढ़ के दौरान किए जाने वाले कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। डीएम ने कहा कि बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर नियंत्रित करने की जिम्मेदारी बाढ़ खंड की होगी। बाढ़ नियंत्रण के लिए अन्य विभागों की तरफ से सहयोग किया जाएगा। डीएम ने संभावित बाढ़ से निपटने की तैयारी को देखते हुए बाढ़ नियंत्रण कक्ष, जर्जर तटबंधों की मरम्मत, संवेदनशील तटबंधों की निगरानी बढ़ाने, तटबंधों की सुरक्षा के लिए आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था कर ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक सहित नंबर उपलब्ध कराने, नाव व नाविकों, गोताखोर, रबर बोट आदि की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। आपदा कंट्रोल रूम नंबर 05564 240590 के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इस इस दौरान सीडीओ गुंजन द्विवेदी, एडीएम वैभव मिश्रा, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड महेश कुमार सिंह, डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी, आपदा विशेषज्ञ रवि राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed