फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Officials are serious about airport security and facilities.

Kushinagar News: एयरपोर्ट की सुरक्षा और सुविधाओं पर अफसर गंभीर

Wed, 31 Dec 2025 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 31 Dec 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Officials are serious about airport security and facilities.
एयरपोर्ट का निरीक्षण करते डीएम महेंद्र सिंह तंवर व एसपी केशव कुमार। स्रोत-सोशल मीडिया   
पडरौना। एयरफील्ड एनवायरनमेंटल मैनेजमेंट कमेटी एवं एरोड्रम कमेटी ने मंगलवार को कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (कसया) का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी केशव कुमार भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने एयरपोर्ट की सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और यात्री सुविधाओं को लेकर गहन समीक्षा की।
विज्ञापन

कमेटी के सदस्यों ने रनवे, टर्मिनल भवन, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी), अग्निशमन व्यवस्था, सीमा सुरक्षा, पर्यावरणीय उपायों और अन्य परिचालन व्यवस्थाओं का विस्तार से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा मानकों और अंतरराष्ट्रीय दिशा निर्देशों के अनुपालन पर विशेष जोर दिया गया। डीएम, एसपी ने उड़ान सुरक्षा में बाधा बनने वाले कारकों जैसे ऊंचे टावर, पेड़-पौधों और अन्य अवरोधों को चिन्हित कर उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके साथ ही आपातकालीन तैयारियों को और मजबूत करने तथा सुरक्षा बलों की तैनाती को अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया गया। निरीक्षण के दौरान पर्यावरण संरक्षण से जुड़े उपायों की भी समीक्षा की गई। कूड़ा-कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाने, हरित क्षेत्रों के विस्तार और एयरपोर्ट परिसर को पर्यावरण अनुकूल बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही यात्रियों की सुविधाओं में सुधार और सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed