{"_id":"69767c90187148cd3c0ce443","slug":"officers-and-employees-were-sworn-in-at-the-police-lines-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-153517-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पुलिस लाइंस में अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई गई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पुलिस लाइंस में अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई गई शपथ
Mon, 26 Jan 2026 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 26 Jan 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइंस के ग्राउंड में सीओ सदर डॉ. अजय कुमार सिंह की अगुवाई में मतदाता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को देश की लोकतांत्रिक परंपराओं को बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्भीक और शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्य रखने के लिए निष्पक्ष मतदान की शपथ दिलाई गई।
इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों एवं कार्यालयों में भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य लोकतंत्र की मजबूती के लिए निर्वाचन प्रक्रिया में ईमानदार और निष्पक्ष भूमिका निभाने के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइंस जयंत यादव, प्रतिसार निरीक्षक मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।