फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Observer inspected polling places, gave instructions

Kushinagar News: मतदेय स्थलों का प्रेक्षक ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश

Sun, 19 May 2024 04:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 19 May 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Observer inspected polling places, gave instructions
कसया। सामान्य प्रेक्षक दीपांकर चौधरी ने शनिवार को विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। स्वच्छ पेय जल की व्यवस्था, शौचालय, रैंप, विद्युत प्रकाश, मतदाता सूची आदि की व्यवस्था दुरुस्त करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय भलुही मदारीपट्टी, प्राथमिक विद्यालय डिघवा बुजुर्ग, उच्च प्राथमिक विद्यालय कनखोरिया, प्राथमिक विद्यालय चिरगौरा, प्राथमिक विद्यालय गोबरही आदि के निरीक्षण में प्रेक्षक ने पेयजल, शौचालय, रैंप, विद्युत प्रकाश, मतदाता सूची आदि की जानकारी ली। उन्होंने बुनियादी सुविधाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि किसी भी प्रत्याशी का पोस्टर, बैनर मतदेय स्थलों के आसपास न रहे। स्वच्छ पेय जल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कहा कि प्रत्येक मतदेय स्थलों पर छाया की व्यवस्था की जाएं जिससे की मतदाता को मतदान के दिन बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने बीएलओ को निर्देशित किया की मतदाता सूचना पर्ची (वोटर इनफॉरमेशन स्वीप) तथा वोटर गाइड का वितरण समय से हो जाए। विधानसभा कुशीनगर के अंतर्गत क्रियाशील सभी एफएसटी एवं एसएसटी टीम लगातार एक्टिव रहे और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं निर्दल प्रत्याशियों के जनसभा रैली पर विशेष निगरानी रखें। उन्होंने तहसीलदार कसया धर्मवीर सिंह को निर्देशित किया की आदर्श आचार संहिता का अनुपालन अक्षरशः होना चाहिए।इस दौरान तहसीलदार कसया धर्मवीर सिंह, उप निबंधक पडरौना अजय सिंह, ब्रजेश मणि, राजन मिश्रा, गंधर्व उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed