फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Objections resolved...waiting for the final list of examination centers

Kushinagar News: आपत्तियां निस्तारित...परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची का इंतजार

Mon, 02 Dec 2024 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 02 Dec 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Objections resolved...waiting for the final list of examination centers
पडरौना। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर परीक्षा के लिए प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों से संबंधित आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम सूची का इंतजार किया जा रहा है। बोर्ड से परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची किसी भी समय जारी की जा सकती है। अंतिम सूची में केंद्रोंं की संख्या भी बढ़ सकती है।
विज्ञापन


करीब पखवाड़ा भर पहले हाईस्कूल-इंटर के प्रस्तावित 149 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की गई थी। इन केंद्रों के संबंध में 14 नवंबर तक आपत्तियां मांगी गईं। 105 आपत्तियां दर्ज कराई गई थीं। इनमें स्कूलों की दूरी और धारण क्षमता से अधिक छात्रों के आवंटन और केंद्र के संसाधन नहीं होने समेत अन्य बिंदुओं की आपत्तियां आई थीं। एसडीएम स्तर से जांच के बाद जनपदीय समिति ने आपत्तियों का निस्तारण किया और बोर्ड को सूची भेजी दी गई है।
विज्ञापन

बोर्ड की प्रस्तावित 149 परीक्षा केंद्रों में दस केंद्र काट दिए गए हैं, जबकि 13 नए विद्यालयों को परीक्षा केंद्र की सूची में शामिल किया गया है। इस तरह जिला समिति की तरफ से बोर्ड को 152 परीक्षा केंद्रों की सूची भेजी गई है। अब बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची जारी करने का इंतजार किया जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि आपत्तियों का निस्तारण कर सूची बोर्ड को भेज दी गई है। परीक्षा केंद्रों की जानकारी गुप्त रखी जाती है। बोर्ड की तरफ से जारी फाइनल सूची के अनुसार परीक्षा संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed