फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Now the workers will knock from door to door

अब घर-घर दस्तक देंगे कर्मी

Fri, 01 Jul 2022 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Now the workers will knock from door to door
संचारी रोग नियंत्रण रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कुशीनगर विधायक पीएन पाठक।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
अब घर-घर दस्तक देंगे कर्मी
विज्ञापन

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के लिए निकाली जागरुकता रैली
पडरौना। नगर के जूनियर हाईस्कूल से शुक्रवार को विशेष संचारी रोग जनजागरुकता अभियान की शुरुआत हुई। एडीएम देवी दयाल वर्मा, सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया और नगरपालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि मनीष जायसवाल ने जन जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एडीएम ने संचारी रोगों से बचाव के लिए सभी को शपथ दिलाई।
अभियान में आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व एएनएम संचारी रोग से बचाव के लिए घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगी। एडीएम ने कहा कि एक से 31 जुलाई तक अभियान चलेगा। इसका उद्देश्य साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना है। संचारी रोगों के प्रसार को रोकना है। सीएमओ ने कहा कि जलजनित बीमारियों की रोकथाम जरूरी है।
विज्ञापन

कुबेरस्थान प्रतिनिधि के अनुसार सीएचसी की ओर से जागरुकता रैली निकाली गई। रैली को कुशीनगर के विधायक पीएन पाठक ने हरी झंडी दिखाई।
सुकरौली प्रतिनिधी के अनुसार ब्लॉक मुख्यालय से परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने रैली निकालकर कस्बे में भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया। बीडीओ कृष्णा चतुर्वेदी और सीएचसी प्रभारी डॉ. स्वपनिल श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस दौरान डॉ. ताहिर लारी, बीईओ पंकज सिंह, अनिल कुमार मिश्रा, संजय सिंह, प्रवीण पांडेय, रविंद्र पांडेय, अतीश राय, दीपशिखा शर्मा, अंकिता श्रीवास्तव, अनिल कुमार, पूनम पांडेय, अनिल कुमार अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed