{"_id":"62224a4b9ec20032746f33d3","slug":"now-the-candidates-and-supporters-engaged-in-assessing-the-victory-and-defeat-kushinagar-news-gkp428897442","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जीत-हार का आंकलन करने में जुटे प्रत्याशी और समर्थक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जीत-हार का आंकलन करने में जुटे प्रत्याशी और समर्थक
विज्ञापन
चुनाव खत्म होने के बाद फुरसत के पल में कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करते हाटा के भाजपा प्रत्याशी मोह
- फोटो : KUSHINAGAR
अब जीत-हार का आंकलन करने में जुटे प्रत्याशी और समर्थक
कोई परिवार के साथ वक्त गुजारा तो किसी ने समर्थकों व कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
कुशीनगर। विधानसभा चुनाव प्रचार में जुटे उम्मीदवारों की भागदौड़ मतदान अब बंद हो गई है। शुक्रवार का दिन उम्मीदवारों ने अपने-अपने तरीके से गुजारा। करीब एक माह की आपाधापी के बाद किसी ने परिवार के साथ गुजारा, तो कोई कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ बैठकर मतों का हिसाब जुटाने में लगा रहा।
कुशीनगर विधानसभा सीट के भाजपा उम्मीदवार पीएन पाठक ने मतदान के बाद पहले दिन चुनावी समीकरण की टोह लेने के लिए क्षेत्र में भ्रमण पर निकल गए। भैंसहा हेतिमपुर गांव के पकड़िहवा चौराहे पर पूर्व ग्राम प्रधान व बूथ प्रमुखों के साथ बैठकर चुनाव पर चर्चा की। इस दौरान बूथ अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुरेश सिंह, छेदी सिंह, नीतिश यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
सपा प्रत्याशी राजेश प्रताप राव अपने गढ़रामपुर गांव के ही समर्थकों और कार्यकर्ताओं से मिले। उनसे चुनाव में वोटों के समीकरण पर चर्चा की। उनके साथ मजीबुल्लाह राही, कैफूल अली मजनू, सिकंदर आलम, प्रदीप सिंह सैंथवार, विवेक सिंह, मोनू तिवारी, सोनू राज, चंदन राज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
बसपा प्रत्याशी मुकेश्वर मद्धेशिया नगर के वार्ड नंबर-24 सुभाषनगर में अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी मंथन करते दिखे। कार्यकर्ताओं से वोटों से संबंधित फीडबैक लिया। इस दौरान कवींद्र पांडेय, आदित्य सिंह, राधे मद्धेशिया, सागर मौर्य, प्रशांत मद्धेशिया, जयजीत पाठक, कृपाल मद्धेशिया, अंगद मद्धेशिया, राम प्रताप चौरसिया, सतीश पटेल, पवन मद्धेशिया, मिर्जा बेग, शानू गुप्ता, मंटू मद्धेशिया, चंदन मद्धेशिया, शंकर मद्धेशिया आदि मौजूद रहे
कांग्रेस प्रत्याशी श्यामरती देवी गृहिणी हैं। उन्होंने मतदान के बाद शुक्रवारसुबह घर की सफाई व दैनिक कार्यों से शुरू किया। नगर में अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी भागदौड़ व हार-जीत पर चर्चा की। कार्यकर्ताओं से वोटों के समीकरण पर फीडबैक लिया। इस मौके पर उनके पति जगदंबा प्रसाद सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष राधाकिशुन शर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेश सिंह, जान मोहम्मद, राधेश्याम सिंह, भानु प्रताप सिंह, धीरज सिंह, दिलीप कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
पडरौना सदर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार मनीष जायसवाल उर्फ मंटू शुक्रवार को देर से जागे। स्नान और नाश्ता करने के बाद सीधे राजदरबार पहुंचे। वहां दिनभर पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा क्षेत्र के एक-एक गांव की चर्चा की। इस दौरान समशेर मल्ल, राजकुमार सिंह, संतोष जायसवाल आदि मौजूद रहे। इसी तरह सपा उम्मीदवार विक्रमा यादव ने भी शुक्रवार को अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की तथा चुनाव प्रचार से लेकर मतदान तक की समीक्षा की।
कांग्रेस प्रत्याशी ने की लोगों से मुलाकात
गुरवलिया बाजार। छठे चरण का मतदान संपन्न होने के बाद शुक्रवार सुबह फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी सुनील उर्फ मनोज सिंह ने सेमरा हर्दोपट्टी में लोगों से मिलकर चुनाव के बारे में उनका अनुमान जाना। उसके बाद उनके घर पर कुछ लोग मिलने पहुंचे। चाय के साथ चुनावी चर्चा शुरू की। उन्होंने शुभेच्छुओं को धन्यवाद दिया। इस दौरान संतोष उर्फ खोखा सिंह, गोलू सिंह, छठ्ठू प्रसाद दीवान, पूजन सिंह, सत्यम आर्य, जंग बहादुर सिंह, संजय सिंह, अरविंद प्रसाद, मुकेश आर्य, राजीव सिंह, गुड्डू शर्मा आदि मौजूद रहे।
चुनावी चर्चा में व्यस्त रहे भाजपा उम्मीदवार
कप्तानगंज। रामकोला (सुरक्षित) विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार विनय प्रकाश गौड़ कस्बे के सुभाष चौक स्थित अपने कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी चर्चा में व्यस्त दिखे। कई दिनों की भागदौड़ के बाद वह शुक्रवार को राहत में थे। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में किस प्रत्याशी के प्रति मतदाताओं का कितना समर्थन मिला, इस पर मंत्रणा की। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र के चुनाव प्रभारी मारकंडेय प्रसाद तिवारी, आनंद मिश्रा, रामगोपाल गुप्ता, हरेराम गुप्ता, राजेश साहनी, किस्मती साहनी, शैलेश निषाद, उमेश निषाद, कन्हैया लाल गुप्ता, उदय नारायण निषाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
बूथ स्तर तक का आंकड़ा जुटाने में रहे मशगूल
कप्तानगंज। रामकोला (सुरक्षित) विधानसभा सीट से ही कांग्रेस प्रत्याशी शंभू चौधरी कप्तानगंज स्थित अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ बूथ स्तर पर वोट से संबंधित आंकड़ा जुटाने में व्यस्त रहे। उन्होंने कहा कि चुनाव हो या नहीं, हर समय कार्यकर्ता और जनता के बीच रहने की आदत है। चुनाव बीत गया। इससे दिनचर्या में कोई परिवर्तन नहीं है। इस दौरान माधव सिंह, अनीस अहमद, शैलेश वर्मा, विनोद खरवार, निखिल मिश्रा, इकबाल अंसारी, सूरज खरवार, अमृत पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
पूर्णवासी ने चुनाव को लेकर बैठक की
लक्ष्मीगंज। रामकोला (सुरक्षित) विधानसभा सीट से सुभासपा-सपा उम्मीदवार पूर्व विधायक पूर्णमासी देहाती ने शुक्रवार को धर्मसमधा स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने मतदान को लेकर साथियों से फीडबैक लिया। इस दौरान सुग्रीव प्रसाद, पवन राजभर, हमीद अंसारी, भगवंत कुशवाहा, संत सिंह, घनश्याम यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मिलने आए लोग
तमकुहीरोड। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी अजय कुमार लल्लू एक माह के चुनाव प्रचार और बृहस्पतिवार को मतदान के बाद समर्थकों और कार्यकर्ताओं से चुनावी चर्चा करते नजर आए। इससे पहले उन्होंने सामान्य दिनों की तरह सहयोगियों के साथ तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर कुछ देर तक सुबह की सैर की। इसी बीच उन्हें सूचना मिली कि सेवरही कस्बे के शास्त्री नगर निवासी व बर्तन-आभूषण व्यवसायी वासुनी वर्मा के 14 वर्षीय पुत्र हैप्पी वर्मा की ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई है। इसके बाद वह पीड़ित परिवार से मिलने चले गए। इसके बाद बांसगांव में एक अंत्येष्टि में चले गए। चर्चा के दौरान विधानसभा क्षेत्र प्रभारी अनिल पटेल, डॉ. जेबी सिंह, मंसूर आलम, अशोक पटेल, शर्मा यादव, ध्रुव निषाद, लव जायसवाल, अमित कुमार बंटी, शैलेंद्र मद्धेशिया, संजय कुशवाहा, पप्पू जायसवाल, डॉ. प्रभु गुप्ता आदि मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
फाजिलनगर। मतदान खत्म होने के बाद अगले दिन शुक्रवार को फाजिलनगर क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र कुशवाहा और कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा। सुबह से ही हर बूथ की गणना चल रही थी। वहां मिलने आए पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों से भी चुनाव केे बारे में जानकारी ली।
कार्यकर्ताओं-समर्थकों के साथ परिवार को दिया समय
खड्डा। निषाद पार्टी-भाजपा से उम्मीदवार विवेकानंद पांडेय के घर पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों का हुजूम एकत्र था। उन्होंने सबसे मुलाकात की। परिवार के साथ भी समय दिया। इसके अलावा पुत्र को भी महीने भर बाद पिता का प्यार-दुलार मिला। वह दोपहर तक लोगों से मिलकर चुनाव का हाल जानते रहे।