फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Notice to secretaries and employment servants of 20 villages

Kushinagar News: 20 गांवों के सचिव व रोजगार सेवकों को नोटिस

Fri, 06 Jun 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 06 Jun 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Notice to secretaries and employment servants of 20 villages
कप्तानगंज/पडरौना। कप्तानगंज ब्लॉक के सभी ग्राम सभाओं में पोखरे की खुदाई और कच्ची सड़क पर मिट्टी के कार्य में लगे श्रमिकों को लेकर भारी अनियमितता की गई है, जिसको लेकर बीडीओ प्रवीण कुमार शुक्ला एक्शन के मूड में हैं। बीडीओ ने 20 ग्राम पंचायत सचिवों और रोजगार सेवकों को नोटिस भेज कर दो कार्य दिवस के भीतर रिपोर्ट मांगा है। इसे लेकर ग्राम प्रधान ब्लाॅक का परिक्रमा करते दिखे। कप्तानगंज ब्लॉक के ग्राम सभा बड़हरा बाबू, बरवा कोटवा, खभराभार, गजरा, कोटवा, कारीतीन, पचार, देवकली उर्फ चकिया, बोदरवार, रामपुर चौबे सहित बीस गांवों के सचिव और रोजगार सेवक को नोटिस भेज कर दो कार्य दिवस में रिपोर्ट मांगी गई है। नोटिस देते हुए यह आरोप लगाया गया है कि ऑनलाइन एनएमएमएस के उपस्थिति के अवलोकन में यह पाया गया है कि पोखरी की खुदाई, तटबंध एवं कच्ची सड़क पर मिट्टी कार्य के लिए प्रयोग किया गया वर्क आईडी संख्या है और जिसने मस्टररोल निर्गत किया गया है। जिस पर 50 से अधिक श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज की गई है जबकि प्रत्येक मस्टररोल पर एक ही तरह के फोटो अपलोड किया गया है।
विज्ञापन

जिसमें वही 10 श्रमिक सभी मास्टर रोल पर प्रदर्शित हो रहे हैं। फोटो को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मिट्टी कार्य में किसी भी श्रमिक के पास खुदाई के लिए फावड़ा, कढ़ाई और अन्य सामान नहीं है जिससे यह लग रहा है कि सरकारी धन को खुलेआम गबन किया जा रहा है। नोटिस मिलते ही ग्राम प्रधान ब्लाॅक कार्यालय का परिक्रमा करते दिखे और नोटिस के जवाब को लेकर अलग-अलग तरकीब खोज रहे हैं और सलाह देते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed