{"_id":"5a96ff164f1c1bbd218b5a59","slug":"notice-to-remove-encroachment","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी
कुशीनगर (ब्यूरो)
Updated Thu, 01 Mar 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जटहां बाजार(कुशीनगर)। कटाई भरपुरवा गांव के पास बंधे पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए सिंचाई विभाग की तरफ से 170 लोगों को नोटिस जारी किए जाने के बाद स्थिति जस की तस है। अतिक्रमण नहीं हटने पर सिंचाई विभाग के जिलेदार की तरफ से संबंधित लोगों को बुधवार को फिर से नोटिस जारी कर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
जटहां बाजार थाना क्षेत्र के कटाई भरपुरवा गांव के पास केबी और सीपी बंधे पर कई लोगों ने पुआल, झोपड़ी आदि डालकर अतिक्रमण कर लिया है। लोग बंधे पर ही अपने पशुओं को बांधकर चारा खिलाते हैं। कुछ महीने पहले बड़ी गंडक नदी में जलस्तर बढ़ा, तो लोग बंधे पर झोपड़ी बनाकर उसी में रहने लगे। शासन की तरफ से चलाए जा रहे अभियान के तहत सिंचाई विभाग ने भी कटाई भरपुरवा बंधे पर हुए अतिक्रमण को हटवाने के लिए नोटिस जारी किया है। जिलेदार राकेश सोनकर ने बीते दिनों कटाई भरपुरवा गांव में पहुंचकर बंधे का निरीक्षण किया था और यहां 170 लोगों को नोटिस जारी कर 10 दिन के अंदर जगह खाली करने को कहा गया था। नोटिस मिलने के बाद करीब 30 लोगों ने बंधे पर से अतिक्रमण हटा लिया, लेकिन अन्य लोगों ने अब तक अतिक्रमण नहीं हटाया है। बुधवार को फिर गांव पहुंचे जिलेदार राकेश सोनकर ने नोटिस देकर संबंधित लोगों को अतिक्रमण हटाने को कहा है। जिलेदार का कहना है कि अगर इसके बाद भी जमीन खाली नहीं हुई तो होली के बाद पुलिस के सहयोग से अतिक्रमण हटवाने के साथ ही कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।