फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Notice to Kusmaha village head for not following the standards in construction work

Kushinagar News: निर्माण कार्य में मानक का पालन नहीं करने पर कुसम्हा ग्राम प्रधान को नोटिस

Fri, 21 Nov 2025 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Notice to Kusmaha village head for not following the standards in construction work
पडरौना। रामकोला ब्लॉक के कुसम्हा गांव में हुए विकास कार्यों में अनियमितता मिली है। इसको गंभीरता से लेते हुए ग्राम प्रधान को डीएम ने नोटिस जारी कर 15 दिन के भीतर अपना स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गांव के रविंद्र प्रसाद ने डीएम महेंद्र सिंह तंवर को शिकायती पत्र देकर गांव में कराए गए निर्माण कार्यों में अनियमितता कर मानक विहीन निर्माण कार्य का आरोप लगाया था। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने जिला सेवायोजन अधिकारी और अवर अभियन्ता, पीडब्ल्यूडी को जांच अधिकारी नामित कर जांच के निर्देश दिए थे। डीएम के निर्देश पर निर्माण कार्य की हुई जांच में महाराणा प्रताप अमृत सरोवर निर्माण कार्य में अनियमितता मिली। वहां बना चबूतरा कई स्थानों पर टुटा मिला। चबूतरा निर्माण में उपयोग की गई लोहे की छड़ भी दिखाई दे रही थी। सरोवर का बाउंड्रीवाल पर बने ईंट का पिलर हिल रहे थे। यही नहीं निर्माण कार्य में सफेद बालू का प्रयोग पाया गया। इसके अलावा गांव के मुसहर टोली में कराए गए इंटरलाकिंग की चौडाई तीन मीटर के बचाए दो मीटर ही बना था। इसी तरह गांव में हुए अन्त्येष्टि स्थल के निर्माण कार्य में बड़े पैमाने पर अनियमिता मिली। इसको गंभीरता से लेते हुए डीएम ने ग्राम पंचायत कुसम्हा के ग्राम प्रधान उर्मिला देवा को नोटिस जारी कर 15 दिन के भीतर जिला पंचायत राज अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत होकर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिए हैं। उन्होंने चेताया कि यदि साक्ष्य में कोई तथ्य कमी मिली या संतोषजनक जबाब नहीं मिला तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed