फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Notice to Buddha Filling Station for low stock of diesel

Kushinagar News: डीजल का स्टॉक कम मिलने पर बुद्धा फिलिंग स्टेशन को नोटिस

Wed, 25 Mar 2026 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 25 Mar 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Notice to Buddha Filling Station for low stock of diesel
पडरौना। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के लतवा मुरलीधर स्थित बुद्धा फिलिंग स्टेशन (बीपीसीएल) की सोमवार को हुए जांच के दौरान स्टॉक में 2900 लीटर डीजल कम मिला था। जिला पूर्ति अधिकारी ने पेट्रोल पंप संचालक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

तमकुहीराज थाना क्षेत्र के लतवा मुरलीधर स्थित बुद्धा फिलिंग स्टेशन के स्टॉक की जांच के लिए सोमवार को जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय के निर्देश पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी पडरौना राजीव कुमार, पूर्ति निरीक्षक पडरौना बैद्यनाथ सिंह व पूर्ति निरीक्षक तमकुहीराज राजीव श्रीवास्तव समेत तीन सदस्यीय टीम जांच की थी। स्टॉक मिलान के बाद पेट्रोल पंप संचालक 2900 लीटर डीजल का हिसाब नहीं दे सके। जांच टीम ने मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी। उच्चाधिकारियों ने पेट्रोल पंप के स्टॉक से 2900 लीटर डीजल कम मिलने के मामले को गंभीरता से लेते हुए बुद्धा फिलिंग स्टेशन के संचालक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी पडरौना ने बताया कि स्टॉक मिलान के दौरान डीजल कम मिली थी। इसको गंभीरता से लेते हुए हाईवे के लतवा मुरलीधर स्थित बुद्धा फिलिंग स्टेशन के संचालक के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है। संचालक की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed