{"_id":"66e778ea0f22d602d40b5874","slug":"notice-to-absent-workers-in-jan-arogya-mela-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-123223-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जन आरोग्य मेले में अनुपस्थित कर्मियों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जन आरोग्य मेले में अनुपस्थित कर्मियों को नोटिस
Mon, 16 Sep 2024 05:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 16 Sep 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। जिले के सभी 52 न्यू पीएचसी पर रविवार को लगे जन आरोग्य मेले में 2552 मरीजों ने उपचार कराया। इसमें त्वचा, सांस, शुगर के अलावा वायरल फीवर से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। वहीं, न्यू पीएचसी पर आयोजित मेले का सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने औचक निरीक्षण किया। चार पीएचसी पर निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले स्वास्थ्य कर्मियों को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई और वेतन बाधित करते हुए नोटिस जारी कर दिया।
न्यू पीएचसी पर आयोजित जन आरोग्य मेले में 989 पुरुष, 1084 महिलाएं और 479 बच्चों का पंजीकरण के बाद उपचार किया गया। इसमें सांस के 184, पेट के 235, मधुमेह के 209, त्वचा के 372, टीबी के संभावित सात, रक्त अल्पता के चार, उच्च रक्तचाप के 97 मरीजों का उपचार किया गया। इसके अलावा 530 अन्य सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित मरीजों ने भी उपचार कराया। मेले में 111 डॉक्टर और 246 पैरा मेडिकल स्टाफ ने योगदान दिया। वहीं, सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने समउर, करमैनी, तुर्कपट्टी, सपहा समेत चार न्यू पीएचसी पर लगे मेले का औचक निरीक्षण किया। सबसे पहले सीएमओ ने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। इसमें अनुपस्थित मिले स्वास्थ्य कर्मियों को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई और कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन कार्यदिवस के दौरान जवाब तलब किया है। इसके अलावा उन्होंने दवाओं की उपलब्धता की भी जानकारी ली। सीएमओ ने कहा कि बिना सूचना दिए गायब रहना गंभीर विषय है। अनुपस्थित कर्मियों का वेतन बाधित करते हुए जवाब तलब किया गया है।