फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Notice to 55 school operators who did not upload data

Kushinagar News: डाटा अपलोड नहीं करने वाले 55 स्कूल संचालकों को नोटिस

Tue, 12 Dec 2023 12:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 12 Dec 2023 12:32 PM IST
विज्ञापन
Notice to 55 school operators who did not upload data
पडरौना। यू-डायस पोर्टल पर विद्यालयों से संंबंधित जानकारी नहीं देने वाले नगर 55 प्राइवेट विद्यालयों के संचालकों को बीईओ ने नोटिस दिया है। उन्होंने चेताया कि यदि एक सप्ताह के भीतर पोर्टल पर संबंधित जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई तो संबंधित विद्यालय के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पडरौना नगर में बेसिक के दस और 72 प्राइवेट समेत कुल 82 विद्यालय संचालित होते हैं। इसमें से 55 विद्यालयों ने यू-डायस पोर्टल पर स्कूल की प्रोफाइल अपलोड नहीं कराए हैं, जबकि 53 विद्यालयों ने अपने विद्यालय में तैनात शिक्षक और 40 विद्यालयों ने छात्र संख्या का विवरण अभी तक अपलोड़ नहीं किया है। इसको गंभीरता से लेते हुए सदर बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह ने इन विद्यालयों को नोटिस देकर एक सप्ताह के भीतर विद्यालय से संबंधित सभी डाटा अपलोड करने का निर्देश दिया है। उन्होंने चेताया कि यदि निर्धारित समय के भीतर डाटा अपलोड नहीं हुआ तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


00
पोर्टल पर देनी होती है जानकारी
यू-डायस पोर्टल पर स्कूल संबंधित जानकारी देने के लिए सभी विद्यालयों को डायस कोड, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी के आधार पर ऑनलाइन एंट्री के लिए यूजर आइडी और पासवर्ड दिया गया है। सरकारी विद्यालयों के अलावा पंजीकृत निजी विद्यालयों को यू डायस पोर्टल पर संबंधित सभी जानकारी अपडेट करनी होगी। विद्यालयों को अपने यहां मौजूद सभी संसाधनों के अलावा नामांकित छात्र-छात्रा और तैनात शिक्षकों की सभी जानकारी उपलब्ध करानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


00
नगर के अभी तक 55 विद्यालयों की तरफ से यू-डायस पोर्टल पर मांगी गई सूचना उपलब्ध नहीं कराई है। इन विद्यालयों के संचालकों को नोटिस देकर एक सप्ताह के भीतर जरूरी जानकारी देने के लिए निर्देश दिया गया है। यदि वे मांगी गई जानकारी निर्धारित तिथि के भीतर उपलब्ध नहीं कराते हैं, तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। -सुरेंद्र बहादुर सिंह, बीईओ, पडरौना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed