फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Notice to 46 schools not uploading data

Kushinagar News: डाटा अपलोड नहीं करने वाले 46 विद्यालयों को नोटिस

Tue, 30 Jan 2024 03:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 30 Jan 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Notice to 46 schools not uploading data
पडरौना। प्रेरणा पोर्टल पर छात्र-छात्राओं और शिक्षकों का डाटा अपलोड नहीं करने वाले जिले के 46 विद्यालयों को डीएम ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। डीएम ने चेताया कि यदि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों की तरफ से डीबीटी के लिए प्रेरणा पोर्टल पर विद्यालय वार डाटा अपलोड करना है। लेकिन बुद्ध इंटर काॅलेज कुशीनगर और किसान इंटर कॉलेज धौरहरा में नामांकित एक भी बच्चे का नामांकन प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया है और न ही डीबीटी का कार्य किया गया है। इसके अलावा पडरौना के छह, खड्डा के पांच, फाजिलनगर के आठ, सेवरही के दो, कप्तानगंज के तीन, हाटा के दो, सुकरौली के चार, रामकोला के दो, मोतीचक के दो, दुदही के दो, विशुनपुरा के दो, नेबुआ नौरंगिया के दो, तमकुहीराज के तीन और कसया ब्लॉक के तीन समेत जिले के कुल 46 माध्यमिक विद्यालयों की तरफ से प्रेरणा पोर्टल पर डाटा अपलोड सभी विद्यार्थियों का नहीं किया गया है। इसको गंभीरता से लेते हुए समीक्षा बैठक में डीएम ने इन विद्यालय संचालकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। डीआईओएस रविंद्र सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश पर प्रेरणा पोर्टल पर डाटा अपलोड नहीं करने वाले विद्यालय संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। निर्धारित अवधि में स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed