{"_id":"66106c75ac421908ab032497","slug":"notice-to-40-school-operators-who-did-not-feed-data-on-u-dise-portal-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-115064-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: यू-डायस पोर्टल पर डॉटा फीड नहीं करने वाले 40 स्कूल संचालकों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: यू-डायस पोर्टल पर डॉटा फीड नहीं करने वाले 40 स्कूल संचालकों को नोटिस
Sat, 06 Apr 2024 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 06 Apr 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। जिले के 40 मान्यता प्राप्त विद्यालयों ने अब तक यू-डायस पोर्टल पर डॉटा फीड नहीं किया है। इसको गंभीरता से लेते हुए बीएसए ने संचालकों को नोटिस देकर तीन दिन के भीतर डॉटा अपलोड करने की हिदायत दी है। उन्होंने चेताया कि यदि निर्धारित अवधि के भीतर डॉटा अपलोड नहीं हुआ, तो उनके विद्यालय की मान्यता निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्या ने बताया कि यू-डायस पोर्टल पर विद्यालयाें तैनात शिक्षक, उपलब्ध संसाधन और नामांकित छात्र-छात्राओं का डाॅटा अपलोड करना है। बार-बार पत्र भेजने के बाद जिले के 40 प्राइवेट स्कूल संचालक विद्यालय संबंधित मांगी गई जानकारी पोर्टल पर अपडेट नहीं कर रहे हैं। इसमें हाटा के चार, कसया के पांच, विशुनपुरा ब्लॉक के चार, तमकुहीराज के एक, सुकरौली के तीन, रामकोला छह , नेबुआ नौरंगिया के एक, मोतीचक के चार, पडरौना नगर के एक, पडरौना ग्रामीण के दो और खड्डा ब्लॉक के कुल नौ विद्यालय शामिल हैं। इन सभी विद्यालय संचालकों को नोटिस भेजकर तीन दिन के भीतर यू-डायस पोर्टल पर डाटा अपलोड करने का निर्देश दिया गया है। निर्धारित अवधि के भीतर यदि पोर्टल पर मांगे गए विद्यालय संबंधित डॉटा अपलोड नहीं हुआ, तो विद्यालय के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मान्यता निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।