{"_id":"64dfb7b4f2bdc5a15b0dcff6","slug":"notice-on-rapist-house-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1016-3267-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ...सुनो-सुनो गांववालों, दुष्कर्म का आरोपी दिखे तो पुलिस को बताना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ...सुनो-सुनो गांववालों, दुष्कर्म का आरोपी दिखे तो पुलिस को बताना
Fri, 18 Aug 2023 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 18 Aug 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
आरोपी को ढूंढने में असफल रही पुलिस, कोर्ट ने भगोड़ा घोषित किया
गांव में पुलिस ने करार्द मुनादी, आरोपी के घर कुर्की का नोटिस चस्पा
संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ियार बाजार। फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट ने भगोड़ा घोषित कर दिया। शुक्रवार को गांव पहुंची पुलिस ने आरोपी के घर कुर्की का नोटिस चस्पा किया। गांव में पुलिस ने मुनादी कराई और लोगों से अपील की कि दुष्कर्म का आरोपी गांव में दिखे तो तत्काल पुलिस को बताएं।
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव के पुरंदर टोला निवासी तजमुल उर्फ छोटू ने तीन माह पूर्व एक किशोरी से दुष्कर्म किया था। पुलिस ने केस दर्ज कर चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी। नेबुआ नौरंगिया की पुलिस आरोपी को नहीं ढूंढ़ सकी। कोर्ट की ओर से बार-बार नोटिस देने के बाद भी आरोपी हाजिर नहीं हो रहा है।
कोर्ट ने नाराजगी जाहिर करते हुए शुक्रवार को आरोपी को भगोड़ा घोषित कर दिया। तय समय के अंदर आरोपी कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ तो कुर्की की कार्रवाई होगी। मुनादी के बाद पुलिस ने गांव की गलियों में घूमकर लोगों से कहा कि आरोपी गांव में रात को आ रहा है। थोड़ा आप लोग नजर रखिए। दिखने पर पुलिस को बताइए। करीब दो घंटे तक गांव में पुलिस रुकी रही।
विज्ञापन
आरोपी के घरवालों को भी पुलिस ने समझाया और कानून का भय दिखाते हुए कोर्ट में आरोपी को हाजिर होने की बात कही। इंस्पेक्टर अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म के आरोपी के घर कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया है। कोर्ट ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। मुनादी कराकर गांववालों को इसकी जानकारी भी दे दी गई है।