फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Notice of non-confidence motion against Panchayat Chairperson

पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस

Thu, 15 Mar 2018 11:35 PM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Thu, 15 Mar 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
Notice of non-confidence motion against Panchayat Chairperson
पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस - फोटो : अमर उजाला
पडरौना।जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की नोटिस को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में बृहस्पतिवार को पूरे दिन सरगर्मी बनी रही। भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही की अगुवाई में पहुंचे जिला पंचायत के सदस्यों ने सपा के जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ डीएम को अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस सौंपा। 
विज्ञापन


 सदस्यों ने अध्यक्ष पर नियम विरुद्ध कार्य करने और उपेक्षा का आरोप लगाते हुए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए शीघ्र बैठक बुलाने की मांग की। डीएम ने जिला पंचायत सदस्यों की बातें सुनने और आधे से अधिक सदस्यों की उपस्थिति होने पर शासन व निर्वाचन आयोग को वस्तुस्थिति से अवगत कराकर वहां से मिलने वाले नियमानुसार आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ जिला पंचायत सदस्य विनय प्रकाश, रामआशीष, फूलबदन कुशवाहा, संजय सिंह, नितीश यादव, जनार्दन कुशवाहा, जवाहरलाल, राधेश्याम जायसवाल, तुलसी प्रसाद, तुफानी प्रसाद, रामायन सहित कई सदस्य बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे। इन लोगों ने जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश राणा के खिलाफ डीएम को अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस सौंपा। सदस्यों ने अध्यक्ष पर आरोप लगाया कि उनके साथ अमर्यादित व्यवहार किया जाता है।   
विज्ञापन

उनके प्रस्तावों पर ध्यान नहीं दिया जाता। जिला पंचायत अध्यक्ष पर यह भी आरोप लगाया कि वह निर्माण कार्यों का जायजा नहीं लेते जिससे कार्यों की गुणवत्ता ठीक नहीं रहती। जिला पंचायत के अधिकारियों-कर्मचारियों पर उनका नियंत्रण नहीं है। वह सदस्यों के साथ मनमाने तरीके से बर्ताव करते हैं। करीब ढाई घंटे तक कलेक्ट्रेट में डटे रहे सदस्यों ने डीएम को वस्तुस्थिति की जानकारी दी और अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए बैठक बुलाने की मांग की। इस दौरान मनोज गुप्त, सत्यकांत पांडेय, राघवेंद्र प्रताप सिंह, धनंजय सिंह, मधुसूदन कुशवाहा, अरविंद सिंह पटेल, शमशाद, ओमप्रकाश वर्मा और चंद्रिका यादव के साथ कई महिला सदस्यों के प्रतिनिधि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed