फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Not Good pawer Supply in PHC Sukaroli

अस्पताल पड़ताल--

Fri, 28 Jan 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Not Good pawer Supply in PHC Sukaroli
रात के समय मरीजों को जलानी पड़ती है मोमबत्ती
विज्ञापन

हाटा। तहसील क्षेत्र के सुकरौली पीएचसी में बिजली का इंतजाम पर्याप्त नहीं है। इसके चलते प्रसव केंद्र पर रात में बिजली नहीं होने पर प्रसूताएं मोमबत्ती के सहारे रात गुजारती हैं। अस्पताल परिसर में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं होने से यहां इलाज कराने आने वाले मरीजों को पेयजल के लिए परेशानी उठानी पड़ती है।
सुकरौली पीएचसी में शुक्रवार को 140 मरीजों की ओपीडी हुई। इसमें 27 मरीजों का अस्पताल के ब्लड जांच केंद्र पर जांच हुआ। टीबी के दो रोगियों को दवा वितरित की गई। अस्पताल में दो डॉक्टर, एक नेत्र चिकित्सक, एक एलटी, एक फार्मासिस्ट, दो वार्ड ब्वाय और एक महिला चिकित्सक की तैनाती है। शुक्रवार को सभी स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे। अस्पताल में सबसे बड़ी समस्या जर्जर भवन और बिजली की है। दिन के समय तो काम चल जाता है। लेकिन रात में मोमबत्ती के सहारे प्रसूताओं को रात गुजारनी पड़ती है। विभाग की ओर से जनरेटर की मांग कई बार की गई लेकिन, अस्पताल में जनरेटर उपलब्ध कराने की दिशा में कोई विभाग की तरफ से कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई। अस्पताल परिसर में शुद्ध पेयजल का भी अभाव है जिससे लोग बाहर से पानी खरीद कर पीते हैं। क्योंकि अस्पताल परिसर में लगे इंडिया मार्का हैंडपंप दूषित पानी देता है।
विज्ञापन

इस संबंध में केंद्र प्रभारी डॉ. स्वप्निल श्रीवास्तव ने कहा कि कुछ दिन पहले ही उन्हें चार्ज मिला है। जनहित की सुविधाओं को उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। शीघ्र ही इन समस्याओं के निराकरण के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर समाधान कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed