{"_id":"61fac78dd815a678be03d5bb","slug":"nomination-process-for-assembly-elections-from-tomorrow-kushinagar-news-gkp425693724","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया कल से, तैयारी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया कल से, तैयारी तेज
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट में की गई बैरिकेडिंग।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया कल से, तैयारी तेज
कलेक्ट्रेट में जिले की सात विधानसभा सीटों के लिए दाखिल किए जाएंगे
कुशीनगर। विधानसभा चुनाव जिले में छठे चरण में होगा। नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू होगी। इसकी तैयारी तेज कर दी गई है। कलेक्ट्रेट में जिले की सभी सात विधानसभा सीटों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। उन कक्षों के बाहर बैरिकेडिंग करा दी गई है।
विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारी जोरों पर चल रही है। कलेक्ट्रेट स्थित न्यायालयों में जनपद की सात विधानसभा सीटों क्रमश: पडरौना, खड्डा, हाटा, फाजिलनगर, तमकुहीराज, कुशीनगर और रामकोला (सुरक्षित) विधानसभा सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। जनपद में छठे चरण में मतदान होगा। चार फरवरी से नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 11 फरवरी को नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि है।
14 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 16 फरवरी को उम्मीदवार नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे। तीन मार्च को मतदान होगा तथा दस मार्च को मतगणना होगी। यह संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया 12 मार्च तक पूरी कर ली जाएगी। नामांकन के दौरान कोविड गाइडलाइन और निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों का पालन कराने के लिए सख्त इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में एडीएम न्यायालय, एसडीएम सदर, एसडीएम न्यायिक सहित अन्य न्यायालयों में पर्चा दाखिल होंगे। प्रत्याशियों के साथ भीड़ कलेक्ट्रेट में प्रवेश न कर सके, इसके लिए बाहर भी बैरिकेडिंग कराई जा रही है। प्रत्याशियों के साथ आने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात रहेगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम एस. राजलिंगम ने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने से लेकर चुनाव की संपूर्ण प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देश के आधार पर होगी। बैरिकेडिंग से लेकर सभी प्रकार के इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।