{"_id":"663800d5409018b0aa0a0864","slug":"nomination-from-tomorrow-preparations-completed-in-collectorate-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-116402-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नामांकन कल से, कलेक्ट्रेट में तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नामांकन कल से, कलेक्ट्रेट में तैयारियां पूरी
Mon, 06 May 2024 03:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 06 May 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। कुशीनगर लोकसभा सीट के लिए मंगलवार से कलक्ट्रेट में नामांकन शुरू हो जाएगा। जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। सीसीटीवी से प्रत्याशियों और उनके समर्थकों पर नजर रखी जाएगी। सुरक्षा के लिहाज से समर्थकों को यातायात कार्यालय के पास मुख्य मार्ग पर रोक दिया जाएगा। नामांकन प्रक्रिया 14 मार्च तक चलेगी। कलक्ट्रेट परिसर को गुब्बारा और बैनर से सजाया जा रहा है। डीएम कोर्ट के पास वेटिंग हाल भी बनाया जा रहा है।
नामांकन की प्रक्रिया डीएम कोर्ट में होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम के साथ चुनाव आयोग ने डिप्टी कलक्टर और एसडीएम की ड्यूटी लगाई है गई है। बैरिकेडिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। एडीएम प्रशासन वैभव मिश्र ने बताया कि प्रत्याशी सुबह 11 से तीन बजे तक नामांकन कर सकेंगे। प्रत्याशी के साथ चार अन्य समर्थकों को ही अंदर प्रवेश करने की इजाजत दी जाएगी। नामांकन के दौरान प्रत्याशी एक साथ सिर्फ तीन गाड़ियां लेकर चल सकेंगे। इन गाड़ियों को नामांकन स्थल से 100 मीटर पहले रोक दिया जाएगा।
प्रत्याशियों के खर्च की सीमा 95 लाख रुपये तय की गई है। नामांकन के दिन से ही प्रचार-प्रसार,जनसभा, रैली समेत सभी तरह की गतिविधियों में जो भी व्यय होगा। वह प्रत्याशियों के खर्च में जुड़ेगा। आयोग के निर्देश पर हर सामग्री की दर तय कर दी गई है। बाजार में संबंधित सामग्री जिस भी मूल्य पर मिले, लेकिन प्रत्याशी के खर्च में वह उसी दर से जुड़ेगा, जो प्रशासन ने तय कर रखा है। गाड़ियों का किराया भी तय कर दिया गया है। गाड़ियों के काफिले पर उड़न दस्ते के सदस्य नजर रखेंगे तो खर्च पर व्यय निगरानी टीम। बैरियरों पर एसडीएम और सीओ, थानाध्क्षाें की ड्यूटी लगाई गई है। नामांकन ड्यूटी में लगे सभी मजिस्ट्रेट को डीएम ने उनके कार्य बता दिया है।
विज्ञापन
-
गाड़ियों का किराया
-जीप डीआई-1200 रुपये प्रतिदिन ईंधन सहित
-क्लासिक कार, एसी-1800 रुपये प्रतिदिन ईंधन सहित
-सूमो, बोलेरो, इंडिका एसी 2000 रुपये प्रतिदिन ईंधन सहित
- फार्चूनर, एंडीवर, इनोवा एसी-4500 रुपये प्रतिदिन ईंधन सहित
-अंबेसडर, मारुति-1000 रुपये प्रतिदिन ईंधन सहित
- डिलीवरी वैन, पिकअप, मिनी ट्रक, ट्रैक्टर-1500 रुपये प्रतिदिन ईंधन सहित
-थ्री व्हीलर लोडिंग, टेंपो-700 रुपये प्रति दिन ईंधन सहित
-ई-रिक्शा-500 रुपये प्रतिदिन ईंधन सहित
-ड्राइवर का पारिश्रमिक मय भोजन-500 रुपये प्रतिदिन