फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Nokjhonk, ruckus at Mujhna Hatim toll plaza

मुजहना हेतिम टोल प्लाजा पर नोकझोंक, हंगामा

Thu, 17 Nov 2022 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Nokjhonk, ruckus at Mujhna Hatim toll plaza
मुजहना हेतिम टोल प्लाजा पर नोकझोंक, हंगामा
विज्ञापन

- बिना टोल चुकाए वाहन ले जाना चाहते थे शिक्षक, हुई कहासुनी
हाटा। मुजहना हेतिमपुर टोल प्लाजा पर बृहस्पतिवार को टोल टैक्स को लेकर एक इंटर कॉलेज के शिक्षकों और कर्मचारियों के बीच नोकझोंक हो गई। इस दौरान काफी देर तक हंगामा हुआ। बाद में किसी तरह मामला शांत हुआ। टोल प्रबंधन का कहना है कि इसकी शिकायत डीएम और एसपी से की गई है।
टोल प्लाजा के महाप्रबंधक आईके सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को एक इंटर कॉलेज के कुछ शिक्षक गाड़ी बगैर टोल टैक्स चुकाए पार कराना चाह रहे थे। टोल कर्मचारियों ने टोल टैक्स चुकाने या फास्ट टैग लगवाने की बात कही। टोल कर्मचारियों को आरोप है कि इस पर शिक्षक बिफर गए और टोल टैक्स नहीं देने की बात कही। धीरे-धीरे स्कूल जा रहे कई शिक्षक पहुंच गए। टोल भुगतान को लेकर काफी देर तक हंगामा हुआ। फिर किसी तरह से मामला शांत हुआ। इसके बाद शिक्षक वहां से चले गए। उनके जाने के बाद कहासुनी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।
विज्ञापन

इस संबंध में टोल प्लाजा के महाप्रबंधक आईके सिंह ने बताया कि लोकल के लोगों के लिए 315 रुपये माहवार पास की व्यवस्था है। इसके बाद भी कुछ लोग लोकल के नाम पर मनमानी करने की कोशिश करते हैं। लोग कर्मचारियों से बदसलूकी करते हैं। इस मामले से डीएम और एसपी को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed