{"_id":"662449a119713929f50adb04","slug":"nodal-officer-nominated-for-protection-from-heat-wave-and-fire-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-115728-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: लू और अग्निकांड से बचाव के लिए नोडल अधिकारी नामित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: लू और अग्निकांड से बचाव के लिए नोडल अधिकारी नामित
Sun, 21 Apr 2024 04:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 21 Apr 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। लू और अग्निकांड के प्रभाव को कम करने के लिए डीएम ने नोडल अधिकारी नामित किया है। नामित अधिकारी राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करेंगे। डीएम ने बताया कि लू और अग्निकांड से बचाव के लिए आपदा कंट्रोल रूम नंबर 05564 240590 और टोल फ्री नंबर 1077 पर किसी भी समय सूचना दी जा सकती है।
डीएम उमेश मिश्र ने हीट वेब के संबंध में जन जागरूकता के लिए प्रशिक्षण और अन्य उपाय करने के लिए सीएमओ को नामित किया है। उन्होंने 108, 102 और अन्य आपातकालीन सेवाएं सक्रिय करने, अस्पताल एवं हेल्प सेंटर्स में पावर सप्लाई की व्यवस्था, पीएचसी-सीएचसी में ओआरएस और तरल पदार्थ की पर्याप्त स्टाॅक रखने के अलावा आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। सीवीओ को पशु प्रबंधन के संबंध में किसानों को जागरूक करने, सार्वजनिक स्थानों में लू से बचाव के उपायों का पोस्टर लगवाने जैसे जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। ईओ को टैंकरों का डाटा बेस तैयार कर नगरीय क्षेत्रों के सब्जी मंडी और चौराहों पर पेयजल की समुचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह जिला पंचायत राज अधिकारी को ग्रामीण क्षेत्रों के सार्वजनिक स्थलों पर पर्याप्त पेयजल और लू व अग्निकांड से बचाव के उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं।
डीएम ने बीएसए को विद्यालयों के समय में परिवर्तन और पेयजल और पंखे आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। रोडवेज के एआरएम को बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षित परिवहन के लिए स्वास्थ्य टीमों की तैयारी एवं पीने के पानी आदि के साथ ही प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में टूटे बिजली के खंभों आदि को सुदृढ़ करना व क्षेत्रों में समय-समय पर रोस्टर के आधार पर बिजली आपूर्ति करने और किसी कारण से बिजली आपूर्ति ठप होने पर उन क्षेत्रों में यथाशीघ्र बिजली आपूर्ति व्यवस्था कराने के लिए डीएम ने निर्देश दिया है।