फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   No watter supply after 6 years

छह साल बाद भी नहीं हुई जलापूर्ति

Fri, 02 Apr 2021 07:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 07:19 PM IST
विज्ञापन
No watter supply after 6 years
फोटो
विज्ञापन

छह साल बाद भी शुरू नहीं हुई जलापूर्ति
तमकुही विकास खंड के गांव सोन्दिया बुजुर्ग का मामला
मौके का निरीक्षण कर जल्द जलापूर्ति शुरू कराने का होगा प्रयास : सहायक अभियंता
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरवलिया बाजार (कुशीनगर)। तमकुही विकास खंड के सोन्दिया बुजुर्ग में जलापूर्ति के लिए ओवरहेड टैंक का निर्माण तो छह साल पहले हो गया लेकिन जलापूर्ति आज तक शुरू नहीं हुई। लोगों को साधारण हैंडपंप के पानी से काम चलाना पड़ रहा है।
इस गांव में लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए वर्ष 2014-15 में एक करोड़ 14 लाख की लागत से ओवरहेड टैंक का निर्माण हुआ। काफी प्रयास के बाद निर्माण कार्य पूरा हुआ लेकिन जब आपूर्ति शुरू कराने के लिए ट्रायल किया गया लेकिन पाइपें जगह-जगह लीकेज मिलीं। उसके बाद आधा- अधूरा काम छोड़ ठेकेदार गायब हो गया। तब से यह परियोजना अपूर्ण पड़ी है। इस ओवर हेड टैंक से सोन्दिया बुजुर्ग के अलावा देवपोखर, श्रीराम पट्टी, अतरडीहा, बतरौली, दुरखिया आदि गांवों में जलापूर्ति होनी है। गांव के देवेंद्र पाण्डेय, राम अवध ओझा, जटाशंकर प्रजापति, देवानंद गोंड, लालबिहारी प्रसाद, कन्हैया शर्मा, विनोद शर्मा, ओमप्रकाश प्रसाद, भोलानाथ सिंह, भरदुल यादव, संजय मिश्रा, वशिष्ठ मिश्र, आसमोहम्मद, इंद्रासन गुप्ता, बिगन गुप्ता आदि ने बताया कि पानी टंकी निर्माण के बाद जलापूर्ति शुरू कराने के लिए काफी प्रयास किया गया लेकिन अफसरों ने इस पर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में सहायक अभियंता जल निगम दिनेश चंद्रा ने कहा कि अभी तक आपूर्ति क्यों शुरू नहीं हुई, इसकी जांच कराई जाएगी। अगर ठेकेदार के स्तर से लापरवाही हुई तो उस पर कार्रवाई के लिए विभागीय अफसरों को पत्र लिखा जाएगा। मौके का निरीक्षण कर जल्दी जलापूर्ति शुरू कराने का प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed