फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   no water in canals

Kushinagar News: नहरों में नहीं है पानी, सिंचाई के लिए किसान परेशान

Wed, 17 May 2023 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 17 May 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
no water in canals
सेवरही क्षेत्र के नहर और माइनरों में अब तक नहीं आया पानी
विज्ञापन

फोटो है।
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। सेवरही क्षेत्र के नहर और माइनरों में अब तक पानी नहीं आया है। इससे गन्ना, मक्का, मूंग और सब्जी की फसलों के अलावा धान की नर्सरी की सिंचाई के लिए किसानों की चिंता बढ़ गई है। क्षेत्र के किसानों ने नहरों में शीघ्र पानी छोड़ने की मांग की है।
सेवरही क्षेत्र से होकर गुजरी मुख्य पश्चिमी गंडक नहर किसानों की लाइफ लाइन है। क्षेत्र के सुमही संतपट्टी, पकड़ियार, मिश्रौली, दाहूगंज, भगवानपुर, अहिरौली हनुमान सिंह, गौरी नरोत्तम, चखनी, गोसाईपट्टी, भूलिया, जगदीशपुर, करनपट्टी, दवनहा बभनौली आदि गांव के किसान गन्ना, मक्का, मूंग और हरी सब्जी की खेती करते हैं। ये फसलें सिंचाई के अभाव में सूख रही हैं। धान की नर्सरी तैयार कर चुके किसान भी सिंचाई के लिए परेशान हैं। नर्सरी सूखते देखकर पंपिंग सेट से सिंचाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्य पश्चिमी गंडक से निकली कोइन्दी रजवाहा, मिश्रौली रजवाहा, परसौनी रजवाहा, बहादुरपुर रजवाहा, सलेमगढ़ रजवाहा आदि नहरों में पानी नहीं है। क्षेत्र के अवधेश राय, हरेंद्र यादव, राजेश कुशवाहा, संजय सिंह, अभिषेक शुक्ल, सुबाष यादव, व्यास कुशवाहा, मिथलेश शर्मा, मनोज गुप्ता, प्रदीप तिवारी आदि किसानों से सिंचाई विभाग से नहरों में पानी छोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में वाल्मीकिनगर गंडक बैराज के कार्यपालक अभियंता सुबोध चौधरी ने बताया कि झुलनीपुर से निकली मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में मरम्मत का कार्य चल रहा है। मरम्मत कार्य पूरा होते ही नहरों में पानी छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed