फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   No trace of youth missing for seven months

परिजनों ने दर्ज करा रखी है गुमशुदगी

Tue, 12 Oct 2021 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
No trace of youth missing for seven months
सात महीने से लापता युवक का पता नहीं
विज्ञापन

पुलिस को मोबाइल का ईएमआई नंबर भी दे चुके हैं परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला। थानाक्षेत्र के उर्दहां नंबर-एक गांव के रहने वाले राजेश पटेल के 23 वर्षीय पुत्र अंकित पटेल का सात माह बाद भी पता नहीं चल सका है। वह बिना बताए घर से लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की तहरीर दी थी। पुलिस ने गुमशुदगी तो दर्ज कर लिया, लेकिन अभी तक अंकित का पता नहीं चल सका है। पिता राजेश ने बताया कि अंकित आठ मार्च को घर से एकाएक लापता हो गया। उसके पास मोबाइल भी है, लेकिन उस पर बात नहीं हो पा रही है। उस मोबाइल का ईएमआई नंबर पुलिस को तहरीर के साथ दिया गया है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली। बेटे के बारे में जानने के लिए कई बार थाने जा चुके हैं, लेकिन अभी तक निराशा ही मिली है। इस मामले के विवेचक रहे एसआई विशाल सिंह का भी स्थानांतरण हो चुका है। इस संबंध में एसओ डीके सिंह ने बताया कि वह खुद ही इस मामले को देख रहे हैं। सर्विलांस के जरिए उसके मोबाइल का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed