फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   No sunlight, people blurred.

सूर्यदेव ने नहीं दिए दर्शन, ठिठुरते रहे लोग

Sun, 14 Jan 2018 11:11 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Sun, 14 Jan 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
No sunlight, people blurred.
अलाव के पास बैठे लोग। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
पडरौना।  जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड से जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा है। रविवार को पूरे दिन धूप नहीं निकलने से गलन बढ़ गई। शाम होते ही सड़कें खाली होने लगीं। छुट्टी का दिन होने के चलते अधिकांश लोग घरों में दुबके रहे। सड़कों पर अलाव की व्यवस्था देख, आने-जाने वाले राहगीर हाथ सेंकने लगे। रोडवेज बस परिसर, रेलवे स्टेशन, मेन बाजार, गुदरी बाजार में पहले की अपेक्षा चहल कदमी नहीं रही। मौसम में उतार-चढ़ाव होने के नाते लोग भी घर में अलाव जलाकर राहत पाने की कोशिश करते रहे। 
विज्ञापन


इस बार जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड से हर कोई परेशान है। सबसे खराब हालत तो उन लोगों की है, जो बाइक से यात्रा कर रहे हैं। ठंड के कारण अन्य दिनों की अपेक्षा व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर ग्राहकों की भीड़ नहीं रही। मकर संक्रांति के त्यौहार के चलते रविवार को सब्जी की दुकान, चावल और भूजे की दुकान पर ग्राहक जुटे थे। ठंड के नाते जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। लिहाजा गांवों से बाजार करने के लिए शहर आने वाले लोग जल्दी काम निपटाकर घर को लौट गए। 
विज्ञापन


कड़ाके की ठंड से लोगों को निजात दिलाने के लिए नगर पालिका परिषद पडरौना ने शहर में अलाव के नाम पर आठ सौ क्विंटल लकड़ी जलाने का दावा किया है। नगर पालिका के बाबू महेंद्र के अनुसार शहर में अलाव के लिए आठ सौ क्विंटल लकड़ी की खरीदारी की गई थी। इन लकड़ियों को शहर के प्रमुख चौराहों के अलावा कुछ वार्डों में भी भेजा गया है। महेंद्र बताते हैं कि सप्ताह भर पूर्व शहर के 52 स्थानों पर अलाव जलाया गया था। अभी लकड़ी न मिलने कारण सिर्फ 40 जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed