फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   No security arrangements, school sealed

Kushinagar News: सुरक्षा के इंतजाम नहीं, स्कूल सील

Wed, 29 Jan 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 29 Jan 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
No security arrangements, school sealed
तरयासुजान। क्षेत्र के बेदूपार स्थित आरके मेमोरियल पब्लिक स्कूल के दो बच्चे सोमवार को छुट्टी के बाद सड़क पार करते समय किसी वाहन ने उन्हें रौंद दिया था। इससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन

मंगलवार को विद्यालय की बीएसए और तमकुहीराज के तहसीलदार ने जांच की। उनकी जांच में विद्यालय की मान्यता मिली, लेकिन सुरक्षा के इंतजाम नाकाफी मिले। इसको गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने विद्यालय को सील कर दिया।
विज्ञापन

बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्या ने बताया कि मंगलवार को बेदूपार स्थित आरके मेमोरियल पब्लिक स्कूल में नामांकित यूकेजी के विद्यार्थी प्रिंस सिंह पुत्र प्रहलाद सिंह (9) निवासी खेम मटिहनियां थाना विशंभरपुर बिहार और बघाचौर निवासी रवीश यादव पुत्र पप्पू यादव (8) सड़क पार करते समय किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के दूसरे दिन तमकुहीराज तसीलदार चंदन शर्मा, बीईओ डाॅ. प्रभात कुमार राय, कानूनगो विनोद कुमार, कानूनगो अशोक वर्मा, हल्का दरोगा मृत्युंजय सिंह, प्रभात यादव के साथ विद्यालय की जांच की गई। जांच के दौरान विद्यालय मान्यता प्राप्त मिला, लेकिन विद्यालय का भवन भूकंपरोधी नहीं मिला।

कई कमरे बिना लिंटर छत के ही संचालित हो रहे थे। इसके अलावा विद्यालय में अन्य सुरक्षा के इंतजाम नहीं मिले। इसको गंभीरता से लेते हुए विद्यालय को सील कर संचालक को नवीन मान्यता के अनुरूप भूकंप रोधी भवन समेत अन्य सुरक्षा के मानक पूरा करने के लिए निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed