फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   No open ATMs, banks were scuffles

नहीं खुले एटीएम, बैंकों में हुई धक्का-मुक्की

Sat, 03 Dec 2016 11:42 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 03 Dec 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
No open ATMs, banks were scuffles
एटीएम पर लाइन लगी - फोटो : अमर उजाला
 शनिवार को भी जिले के बैंकों में नोट का संकट बरकरार रहा। रात के तीन बजे से ही लाइन में लगे लोगों को बड़ी मुश्किल के बाद भी दो हजार रुपये से ही संतोष करना पड़ा। पडरौना नगर समेत जिले के सभी बैंकों की यही स्थिति रही। फाजिलनगर के सेंट्रल बैंक में जाने के लिए भी दिन भर धक्का-मुक्की हुई। आर्थिक संकट की इस घड़ी में राष्ट्रीयकृत बैंकों के एटीएम का अब तक शटर तक नहीं उठा है।
विज्ञापन

नोटबंदी को एक महीने पूरे होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं, लेकिन इसके कारण उत्पन्न हुई दिक्कतों में कोई कमी नहीं आई है। निजी बैंक हों या राष्ट्रीयकृत, सभी ने अपनी सुविधानुसार न्यूनतम निश्चित रकम निर्धारित कर रखी है। मसलन, एक से दो हजार रुपये ही बैंकों के काउंटर से विड्रॉल पर मिल रहा है। यही हाल एटीएम पर है। पडरौना में एसबीआई और एचडीएफसी के बाद शनिवार को पंजाब एंड सिंध बैंक से भी दो-दो हजार रुपये प्रति एटीएम ग्राहकों को मिले, लेकिन रुपये खत्म होने के बाद स्थिति जस की तस हो गई। इस बीच ग्राहकों में धक्का मुक्की होती रही। इससे भी बदतर स्थिति ग्रामीण क्षेत्र के बैंकों में रही, जहां रुपये के लिए लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

बेलवा कारखाना प्रतिनिधि के अनुसार फाजिलनगर क्षेत्र के बेलवा कारखाना स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा में सुबह दस बजे जैसे ही काउंटर से रुपये मिलने शुरू हुए, लोग उस तरह बढ़ चले। हालत यह रही कि बैंक के बाहर लगी लकड़ी की बल्ली टूट गई। आलम यह था कि महिलाओं की लाइन में पुरुष तक खड़े हो गए थे। इसकी सूचना शाखा प्रबंधक आशीष कुमार ने पटहेरवा थाने में दी, लेकिन भीड़ नियंत्रित करने के लिए कोई पुलिसकर्मी नहीं पहुंचा। शाखा प्रबंधक ने बताया कि 16 लाख रुपये मिले थे। उनमें से बुजुर्गों को चार हजार रुपये और अन्य ग्राहकों को दो-दो हजार रुपये दिया गया। एक गार्ड होने से बैंक में असुविधा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed