फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   No one left behind, there will be a direct contest between BJP-SP

कोई नहीं हटा पीछे, भाजपा-सपा में होगी सीधी टक्कर

Tue, 29 Jun 2021 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
No one left behind, there will be a direct contest between BJP-SP
कोई नहीं हटा पीछे, भाजपा-सपा में होगी सीधी टक्कर
विज्ञापन

पडरौना। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा और सपा में अब सीधी जंग होगी। मंगलवार को नाम वापसी का मौका था लेकिन किसी ने अपनी दावेदारी वापस नहीं ली। दोनों पक्ष सदस्यों को अपने पाले में करने में जुट गए हैं। दोनों बहुमत अपने साथ होने का दावा कर रहे हैं। चर्चा है कि 20 से अधिक सदस्य जिले से बाहर भेज दिए गए हैं। तीन जुलाई को होने वाले मतदान के लिए अगले चार दिन बेहद महत्वपूर्ण हैं।
जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव में भाजपा के केवल छह उम्मीदवार ही चुनाव जीत पाए थे लेकिन पार्टी ने निर्दलीयों को साधकर अपना उम्मीदवार मैदान में उतार दिया। भाजपा ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री देवी जायसवाल को उम्मीदवार बनाया है। इनके पति प्रदीप जायसवाल भी एक बार जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं। भाजपा उम्मीदवार को जीत दिलाने के लिए प्रदेश के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या, सांसद विजय कुमार दूबे, विधायक जटाशंकर त्रिपाठी, रजनीकांत मणि त्रिपाठी, पवन केडिया आदि ने पूरी ताकत लगा रखी है।
विज्ञापन

वहीं सपा की तरफ से भी 13 सदस्य जीते थे जिससे उत्साहित पार्टी ने पूर्व सांसद बालेश्वर यादव की पुत्री रीता यादव को अपना उम्मीदवार बना दिया। रीता के पक्ष में पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी, राधेश्याम सिंह, पूर्व विधायक पूर्णमासी देहाती, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश राणा आदि लगे हुए हैं। दोनों उम्मीदवारों के नामांकन के बावजूद कयास लगाए जा रहे थे कि नाम वापसी के दिन तक इनमें से कोई एक अपनी दावेदारी वापस ले सकता है। मंगलवार को नामांकन वापसी थी, लेकिन इनमें किसी उम्मीदवार ने अपना पर्चा वापस नहीं लिया। अब अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव में इन दोनों उम्मीदवारों के बीच सीधी टक्कर होगी। तीन जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान और इसके बाद मतगणना व परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई घूम रहा आगरा तो कोई गया मुंबई
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दोनों उम्मीदवारों के मैदान में डटे रहने की दशा में सदस्यों का भाव बढ़ गया है। दोनों खेमा सदस्यों को अपने-अपने पक्ष में करने में जुटा है। चर्चा है कि अब तक 20 सदस्य जिले के बाहर भेजे जा चुके हैं। आठ सदस्यों का एक दल आगरा घूम रहा है तो तीन सदस्य मुंबई दर्शन में लगे हैं। एकाध दिन में कुछ और सदस्यों के भी जिले से बाहर जाने की चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed