फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   No money in banks, ATMs dry

बैंकों में रकम नहीं, एटीएम भी ड्राई

Mon, 23 Jan 2017 11:26 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 23 Jan 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
No money in banks, ATMs dry
बैंक में लाइन लगी - फोटो : अमर उजाला
 नोटबंदी के ढाई महीने बाद भी कुशीनगर जिले में न तो बैंकों की हालत सुधरी और न ही एटीएम की। एसबीआई और पीएनबी जैसे बैंकों की शाखाएं भी सामान्य ग्राहकों को पांच से सात हजार तक ही भुगतान दिया जा रहा है। पूर्वांचल बैंकों की हालत और भी खराब है। सबसे बुरी स्थित एटीएम की है। पडरौना नगर के 30 में से तीन-चार एटीमए ही खुल रहे हैं। सोमवार को भी पडरौना नगर में रुपयों के लिए लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को बैंक खुले तो हर जगह खातेदारों की कतार लग गई। पीएनबी, स्टेट बैंक, इलाहाबाद बैंक आदि की शाखाओं में खड़े होने की जगह नहीं बची थी। लोगों का कहना था कि अभी भी पांच से सात हजार तक ही भुगतान मिल पा रहा है, इससे जरूरी कार्य निपटाने में भी दिक्कत हो रही है। लगन शुरू हो जाने की वजह से दिक्कत और बढ़ गई है। वहीं नगर के 30 एटीएम में से सिर्फ तीन ही खुले। उसमें भी एक एटीएम दोपहर तक चला तो बाकी दो एटीएम दोपहर बाद खुले। परंतु ये तीनों भी ज्यादे देर तक रुपया नहीं दे पाए।
विज्ञापन


कसया में भी कैश की किल्लत 
सोमवार की सुबह बैंक खुलने से पहले ही शाखाओं पर खाताधारकों की भीड़ जमा हो गई थी। स्टेट बैंक, पीएनी, यूनियन बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, सिंडीकेट बैंक, पूर्वांचल बैंक, इलाहाबाद बैंक, सेंट्रल बैंक आदि की शाखा पर दोपहर बाद तक भीड़ कम नहीं हो रही थी। पूर्वांचल बैंक के मैनेजर वीपी पाल ने बताया कि खाताधारकों को दो से पांच हजार रुपये तक दिया गया। इसके अलावा एटीएम पर भी ग्राहकों की लंबी कतार लगी रही। भीड़ के चलते तमाम खातेदार बिना रुपये निकाले ही वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed