फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   No entry to maskers

‘नववर्ष के मेले में बिना मास्क वालों को नो इंट्री

Thu, 24 Dec 2020 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
No entry to maskers
बिरला धर्मशाला कुशीनगर में स्थानीय दुकानदारों के साथ बैठक करते ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा। - फोटो : KUSHINAGAR
फोटो-
विज्ञापन

‘नववर्ष के मेले में बिना मास्क वालों को नो इंट्री
कसया (कुशीनगर)। कुशीनगर के नव वर्ष मेला में कोरोना गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन कराया जाएगा। बिना मास्क वालों को मेला क्षेत्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा प्रमुख मार्गों पर बैरियर भी लगाया जाएगा जिससे कि भीड़ को समय-समय पर नियंत्रित किया जा सके। 31 दिसंबर शाम को ही चिह्नित स्थानों पर बैरियर लगा दिया जाएगा।
नव वर्ष मेले की तैयारी के लिए बृहस्पतिवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया पूर्ण बोरा ने स्थानीय दुकानदारों के साथ बिरला धर्मशाला में बैठक की। बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि देवरिया मोड़, माथा कुंवर मंदिर, जेटी बाबू तिराहा और झुंगवा क्रासिंग पर बैरियर लगाया जाएगा। जिस जगह पर बैरियर लगाया जाएगा वहीं, बगैर मास्क के मेला क्षेत्र में प्रवेश वर्जित लिखा बड़ा-बड़ा फ्लैक्स लगाया जाएगा। बैरियर के पास ही मास्क की दुकानें भी लगाई जाएंगी जिससे कि अगर कोई व्यक्ति बिना मास्क के ही वहां तक पहुंच गया तो आगे मास्क पहनकर ही प्रवेश करे। इसके अलावा मेला क्षेत्र में भी लगातार निगरानी होती रहेगी और जहां बिना मास्क के कोई व्यक्ति मिलेगा, उसे तुरंत ही मेला क्षेत्र से बाहर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरियर पर ही लोगों को रोका भी जाएगा। मेला क्षेत्र में ड्यूटी पर लगे अफसर व कर्मचारी भीड़ का आकलन करते रहेंगे। भीड़ अधिक होने पर प्रवेश रोका जाएगा। इसके अलावा मुख्य गेट से माथा कुंवर मंदिर तक कोई नई दुकान नहीं लगेगी जो स्थायी दुकानें हैं, वे भी सफेद पट्टी के अंदर ही संचालित होंगी। लोगों की सुरक्षा और आपातकाल की स्थिति के लिए स्वास्थ्य टीम फायर ब्रिगेड के अलावा एनसीसी कैडेट्स और होमगार्ड के जवान तैनात रहेंगे। इस दौरान बिरला धर्मशाला के प्रबंधक वीरेंद्र कुमार तिवारी, टीके राय, वार्ड सभासद रामअधार यादव, सभासद प्रतिनिधि केशव सिंह, लेखपाल ब्रजेश मणि त्रिपाठी, सुरेश गुप्ता, संजय मद्धेशिया, परमेश्वर चौरसिया, तेज प्रताप पाठक, लक्ष्मण यादव, धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्किंग समेत अन्य सुविधाओं के लिए भी स्थान तय
गोरखपुर से आने वाले वाहन स्टेडियम में, देवरिया से आने वाले वाहन मैत्रेय शिलान्यास स्थल के पास तथा पडरौना, तमकुहीराज व बिहार की तरफ से आने वाले वाहन बुद्ध पीजी व इंटर कॉलेज परिसर में खड़े होंगे। ईओ प्रेमशंकर गुप्ता ने बताया कि नगर पालिका प्रशासन की तरफ से मेला परिसर में पेयजल के लिए चार टैंकर व मोबाइल टायलेट तैनात किया जाएगा। इसके अलावा बिरला धर्मशाला में खोया पाया केंद्र व कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। मेला क्षेत्र को कई जोन में बांटकर सफाई का कार्य किया जाएगा। उद्घोषक की भूमिका किरन सिंह व मजीबुल्लाह राही निभाएंगे। मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। इसके अलावा फोरलेन पर जाम न हो, इसके लिए एनएचएआई की टीम एंबुलेंस के साथ मौजूद रहेगी। वाहनों को हटाने के लिए क्रेन भी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed