{"_id":"68fd2ee8c755e35336040d62","slug":"no-entry-for-heavy-vehicles-in-the-city-for-three-days-from-today-route-changed-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-147794-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आज से तीन दिन शहर में भारी वाहनों को नो एंट्री, बदला रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आज से तीन दिन शहर में भारी वाहनों को नो एंट्री, बदला रूट
Sun, 26 Oct 2025 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 26 Oct 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
पडरौना के कॉलेज मोड़ पर की गई बैरिकेडिंग। संवाद
पडरौना। छठ पर्व को देखते हुए रविवार से मंगलवार तक पडरौना और कसया में रूट डायवजन लागू किया गया है। शहर में बड़े वाहन मंगलवार की दोपहर तक प्रवेश नहीं कर सकेंगे। छठ पूजन सामग्री की खरीदारी करने आए लोगों की भीड़ के चलते शनिवार को बाजार में पैदल चलना मुश्किल हो गया। जाम का प्रमुख कारण पटरियों पर लगी दुकानें भी रहीं। पूरे दिन यातायात पुलिस मशक्कत करती रही, फिर भी जाम से राहत नहीं मिल सकी।
छठ पर्व पर भीड़ को देखते हुए शहर के सुभाष चौक, कसया रोड, पशु अस्पताल, कोतवाली रोड, दरबार रोड, जटहां रोड, धर्मशाला रोड, तिलक चौक, बेलवाचुंगी को जाने वाली सड़क पर शनिवार की दोपहर बाद जब भीड़ बढ़ी तो यातायात व्यवस्था धरी रह गई। चार पहिया सवार लोग गलियों के रास्ते बाजार में पहुंच गए। इन वाहनों ने लोगों की मुसीबत और बढ़ा दी। हालांकि जाम से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस और होमगार्ड के जवान जूझते नजर आए, लेकिन उम्मीद से अधिक भीड़ होने के कारण ट्रैफिक प्लान फेल हो गया।
आगे इस समस्या से लोगों को परेशान न होना न होना पड़े इसके लिए प्रशासन की ओर से शहर में नौ स्थानों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा कसया में भी बैरिकेडिंग की गई है। देवरिया की तरफ से आने वाले वाहनों को बाईपास के रास्ते निकाला जाएगा, जबकि पडरौना की तरफ से आने वाले वाहनों को कसाडा चौक से मोड़ दिया जा रहा है।
विज्ञापन
बिहार से आने वाले वाहन खिरकिया से होंगे डायवर्ट
- रूट चार्ट तैयार, कड़ाई से होगा पालन
यातायात पुलिस की तरफ से पडरौना और कसया में यातायात 26 व 27 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक और 28 अक्तूबर की रात दो बजे से दोपहर 12 बजे तक रूट डायवर्जन कर शहर में बड़े और भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। यातायात निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि रूट डायवर्जन अवधि में बिहार, बांसी, खिरकिया की तरफ से आने वाले चार पहिया वाहन व अन्य छोटे वाहन (आवश्यक सेवाओं को छोड़कर) खिरकिया डायवर्जन, खिरिया टोला, बड़ीनहर से होते हुए अपने गन्तव्य को जाएंगे। बिहार, बांसी, खिरकिया व जटहां की तरफ से आने वाले बड़े, कामर्शियल वाहन (आवश्यक सेवाओं को छोड़कर) खिरकिया से शहर की तरफ प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
कसया की तरफ से शहर में आने वाले चार पहिया वाहन या अन्य व्यावसायिक वाहन (आवश्यक सेवाओं को छोड़कर) बड़ी नहर पडरौना, खिरिया टोला, खिरकिया डायवर्जन से डायवर्ट होकर अपने गन्तव्य को जाएंगे। जटहां तिराहा से कोई भी भारी, चार पहिया और आटो व ई-रिक्शा तिलक चौक की तरफ से शहर में प्रवेश नहीं करेंगे। रामकोला, कप्तानगंज की तरफ से बांसी (बिहार) की तरफ जाने वाले वाहन बावली चौक से मिश्रौली नहर के रास्ते डायवर्ट होकर बडी नहर होते हुए खिरिया टोला पुल, खिरकिया डायवर्जन से डायवर्ट होकर अपने गन्तव्य को जाएंगे। बावली चौक से कोई भी कामर्शियल वाहन या चार व तीन पहिया वाहन सुभाष चौक की तरफ नही जाएगा।
सुबाष चौक से बावली की तरफ कोई भी कामर्शियल, चार पहिया या तीन पहिया वाहन नही जाएगा। गुप्ता अल्ट्रासाउंड (तिलक चौक से आगे) के पास कृष्णा वस्त्रालय से तिलक चौक की तरफ कोई भी कामर्शियल, चार पहिया या तीन महिया वाहन नहीं जाएगा। इसी तरह पडरौना से कसया की तरफ जाने वाले चार पहिया, अन्य व्यवसायिक वाहन बैरिया कांटा से गोपालढ़ बाईपास होते हुए अपने गन्तव्य को जाएंगे। देवरिया से कसया होकर पडरौना की तरफ आने वाले चार पहिया/अन्य व्यावसायिक वाहन ओवरब्रिज कसया से गोपलगढ़, बैरिया कांटा होते हुए अपने गन्तव्य को जाएंगे। गोरखपुर से कसया होकर पडरौना आने वाले भारी/चार पहिया वाहन हाईवे बाईपास, गोपलगढ़ से बैरिया कांटा होते हुए अपने गन्तव्य को जाएंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
पडरौना में पार्किंग
पडरौना में छठ खरीदारी के लिए कार आदि वाहनों के लिए उदित नरायण डिग्री कॉलेज के सामने खाली मैदान में अस्थाई पार्किंग बनाई गई है। शहर के सुभाष चौक के पास स्थित सोसाइटी परिसर में खरीदारी करने वाले लोगों के वाहनों के लिए पार्किंग स्थल निर्धारित किया गया है। इसके अलावा छठ की खरीददारी के लिए आने वाले वाहनों की पार्किंग पूर्व के निर्धारित आटो स्टैंड व रेलवे के पास स्थित बागीचे में की गई है।
कसया में पार्किंग
कसया में चारपहिया वाहनों की पार्किंग रोडवेज के पास स्थित बेनेट क्लब में की गई है। इसके अलावा भीड़ बढ़ने पर एयरपोर्ट जाने वाली बायी लेन पर पार्किंग की जाएगी।