फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   No clue found of missing girl from home

Kushinagar News: घर से लापता किशोरी का नहीं लगा सुराग

Thu, 20 Mar 2025 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 20 Mar 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
No clue found of missing girl from home
खड्डा। पंद्रह दिन पहले घर से लापता किशोरी का सुराग नहीं लगा। पुलिस अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है और पता लगाने की बात कह रही है। मजबूर माता-पिता थाने का चक्कर काट रहे हैं। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया है कि 4 मार्च को उनकी 17 वर्ष की पुत्री घर से लापता हो गई। तमाम जगह खोजबीन की परंतु पता नहीं चल पाया। जब लड़की के कमरे की छानबीन की तो एक मोबाइल मिला जिसे उसकी बेटी चोरी से चलाती थी। लगभग चार अलग-अलग मोबाइल नंबर मिले। जिस पर लड़की चोरी छिपे बात करती थी। लड़की की मां ने पुलिस को उक्त मोबाइल नंबर के साथ तहरीर दी। इस क्रम में चार अलग-अलग मोबाइल नंबर के अज्ञात धारक के खिलाफ अपहरण सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पिता का कहना है कि पंद्रह दिन हो गया अभी कोई पता नहीं चला। पुलिस उल्टे उसे ही ढूढ़ने की सलाह दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed