फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   no any dispute in sp - shivpal

पार्टी में कोई अंतर्कलह नहीं: शिवपाल

Sun, 13 Nov 2016 11:14 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Sun, 13 Nov 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
no any dispute in sp - shivpal
राजनी‌ितति - फोटो : santosh verma
कुशीनगर/कसया। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि पार्टी में कोई अंतर्कलह नहीं है। पार्टी हर मुद्दे पर एक है। कोई मतभेद नहीं है। पार्टी विकास का कार्य करती आ रही है और करती रहेगी। अगले विधानसभा चुनाव में फिर से सपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। नोटबंदी के निर्णय को उन्होंने जल्दबाजी में लिया गया बताया। कहा कि भाजपा को चुनाव के समय ही राममंदिर की याद आती है। 
विज्ञापन


भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में बुद्धा फाउंडेशन की तरफ से चल रहे त्रिदिवसीय कुशीनगर महोत्सव में होने वाले विविध कार्यक्रमों की कड़ी में रविवार की शाम चार बजे सपा के प्रदेश अध्यक्ष हेलिकॉॅफ्टर से कुशीनगर हवाई पट्टी पर पहुंचे। पार्टी के मंत्रियों सहित विधायक और वरिष्ठ सपा नेताओं ने माल्यार्पण और बुके देकर स्वागत किया गया। उसके बाद वह सड़क मार्ग से कुशीनगर स्थित होटल पथिक निवास पहुंचे, जहां पर जलपान के बाद पत्रकारों से बातचीत की।  कहा कि ढाई साल से देश में भाजपा की सरकार है, लेकिन राम मंदिर निर्माण के लिए अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। यह केवल आम जनता को गुमराह करने और राजनीति के अलावा कुछ नहीं है। इस दौरान प्रदेश के कैबिनेट मंत्री, राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह, एमएलसी रामअवध यादव, विधायक पूर्णमासी देहाती, अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के अध्यक्ष भंते महेंद्र, पूर्व विधायक डॉ. पीके राय, विश्वनाथ सिंह, नथुनी कुशवाहा, विजेंद्र पाल, पुरंदर प्रताप यादव के अलावा एएसपी लाल साहब यादव, एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ल, एसओ उमाशंकर यादव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

अटेवा से जुड़े शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए रविवार को कुशीनगर में आए पूर्व मंत्री एवं सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव को ज्ञापन सौंपा। इनके प्रतिनिधि मंडल में राजीव यादव, संदीप राय, मनीष तिवारी, मृगेंद्र राव, उमाकांत मिश्रा, अजय कुमार,  रामायण यादव, मुरली शुक्ल, ब्रजभूषण पांडेय आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed