फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   no action regarding tree cutting

नहर के किनारे काटे गए सागौन का नहीं मिला सुराग

Sun, 13 Dec 2020 06:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
no action regarding tree cutting
नहर के किनारे काटे गए सागौन का नहीं मिला सुराग
विज्ञापन

पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के खैरटिया वन कालोनी के पास मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के किनारे काटे गए सागौन के तीन पेड़ के मामले में वन विभाग की टीम 21 दिन बाद कोई सुराग तक नहीं लगा पाई है। हर साल जाड़े में नहर की पटरी के किनारे पेड़ चोरी हो जाते हैं।

खैरटिया वन कालोनी के पास मुख्य पश्चिमी गंडक नहर की पटरी से बीते 23 नवंबर को सागौन के तीन पेड़ चोर काट ले गए थे। वहां पर तैनात वन रक्षकों को इसकी भनक तक नहीं लगी थी। ग्रामीणों के बताने पर उन्हें पेड़ काटे जाने की घटना का पता चला था। कार्रवाई के नाम पर विभागीय कर्मियों ने काटे गये पेड़ के अवशेष के रूप में मिली टहनियों को उठवाकर कालोनी मे रखवा दिया है। तीन सप्ताह बीतने के बाद लकड़ी बरामदगी तो दूर इस मामले में कोई अन्य जानकारी तक नहीं मिली। हर वर्ष जाड़े में नहर की पटरी से बेशकीमती लकड़ियां चोरी हो जाती हैं। इस संबंध में रेंजर खड्डा वीके यादव का कहना है की टीमें लगी हैं। जल्दी ही मामले का खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed