{"_id":"6709b63f8d8ce92ac40f05e4","slug":"nisha-puja-held-in-mainpur-koteshwari-devi-temple-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-124659-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मैनपुर कोटेश्वरी देवी मंदिर में हुई निशा पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मैनपुर कोटेश्वरी देवी मंदिर में हुई निशा पूजा
Sat, 12 Oct 2024 05:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 12 Oct 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
कसया। क्षेत्र में मैनपुर ग्रामसभा में दो नदियों और तीन कंदराओं के मध्य स्थित मां मैनपुर कोटेश्वरी देवी मंदिर में बृहस्पतिवार की रात निशा पूजा हुई। सप्तमी की रात्रि को मां का महास्नान के बाद विशेष शृंगार किया गया। निशा पूजा देखने और माता को खप्पर चढ़ाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
मंदिर के मुख्य पुजारी मोहन दास (मौनी बाबा) की देखरेख में रात बारह बजे निशा पूजा का आयोजन हुआ। दो घंटे तक अनुष्ठान चला। मान्यता है कि इस पूजन को देखने मात्र से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और मां का आशीर्वाद मिलता है। पूजा के समापन पर भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।