फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Nine Goddesses on the Path of Karma Yoga

कर्मयोग की राह पर नौ देवियां

Sat, 01 Oct 2022 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Nine Goddesses on the Path of Karma Yoga
कप्तानगंज की एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव। - फोटो : KUSHINAGAR
कर्मयोग की राह पर नौ देवियां
विज्ञापन

जिले में सीडीओ व एडीएम न्यायिक समेत नौ अहम पदों पर महिला अधिकारी तैनात
पडरौना। जिले में सीडीओ व एडीएम न्यायिक समेत नौ अहम पदों पर तैनात महिला अधिकारी कर्मयोग की राह पर हैं। ये जिले के सर्वांगीण विकास के साथ लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने से पीछे नहीं हट रही हैं। इनकी सहज सुलभता फरियादियों को खूब भा रही है। यही वजह है जब कहीं सुनवाई नहीं होती तो फरियादी इनकी चौखट पर दस्तक देने पहुंच जाते हैं।
सीडीओ गुंजन द्विवेदी
- जिले के सर्वांगीण विकास की जिम्मेदारी मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के कंधे पर होती है। उनकी निगरानी में ही जिला विकास के पथ पर बढ़ता है। सिद्धार्थनगर जिले की मूल निवासी व वर्ष 2019 बैच की आईएएस अधिकारी गुंजन द्विवेदी 25 अगस्त से जिले में सीडीओ के पद पर तैनात हैं। इसके पहले वह देवरिया में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट थीं। सीडीओ का कहना है कि जिले के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

...
एडीएम न्यायिक उपमा पांडेय
-वर्ष 2015 बैच की पीसीएस अधिकारी उपमा पांडेय की जिले में पहली तैनाती खड्डा एसडीएम के रूप में हुई थी। फिर उन्हें प्रभारी सीडीओ का प्रभार मिला। इस समय वह एडीएम न्यायिक के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
एसडीएम भावना सिंह
- फतेहपुर की रहने वाली भावना सिंह 2018 बैच की पीसीएस अधिकारी हैं। उनकी पहली तैनाती कुशीनगर के हाटा में प्रशिक्षु बीडीओ के रूप में हुई थी। वर्तमान में वह खड्डा की एसडीएम हैं।
...
एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव
-प्रयागराज की मूल निवासी रत्निका श्रीवास्तव की वर्ष 2021 में बतौर पीसीएस अधिकारी के रूप में जिले में पहली बार तैनात हुई। वह दुदही नगर पंचायत की प्रशासक भी रह चुकी हैं। वर्तमान में कप्तानगंज की एसडीएम हैं।
...
एसडीएम कल्पना जायसवाल
-कसया की एसडीएम कल्पना जायसवाल महराजगंज जिले की मूल निवासी हैं। वह पडरौना, कप्तानगंज एसडीएम का कार्य देखने के अलावा प्रभारी अधिकारी आईजीआरएस और जिला प्रोबेशन अधिकारी के रूप में कार्य कर चुकी हैं।
...
जिला समाज कल्याण अधिकारी रश्मि मिश्रा
-जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) के पद पर रश्मि मिश्रा तैनात हैं। वह सरकारी योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाकर जिले की सेवा में जुटी हैं।
...
जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी अनुरिता
- जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी अनुरिता 2019 बैच की पीसीएस अधिकारी हैं। उनकी 12 अक्तूबर 2021 को जिले में तैनात हुई है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि सरकारी योजनाओं का लाभ जिले के प्रत्येक दिव्यांग तक पहुुंचे।
..
महिला सर्जन डॉ. नीलकमल
-जिले की इकलौती सरकारी महिला सर्जन डॉ. नीलकमल की तैनाती जिला अस्पताल में है। 2015 में सेवरही सीएचसी मेें तैनाती पाने वाली डॉ. नीलकमल पडरौना महिला अस्पताल और कसया सीएचसी में बतौर चिकित्सा प्रभारी काम कर चुकी हैं।

...
पुलिस इंस्पेक्टर सुमन सिंह
-बलिया जिले की रहने वाली सुमन सिंह की वर्ष 2013 में पुलिस सेवा में इंस्पेक्टर पद पर भर्ती हुईं। वह जिले में महिला थाना प्रभारी के पद पर तैनात हैं। इसके पहले वह गोरखपुर जिले में तैनात थीं। उन्होंने बताया कि महिला अपराधों पर नियंत्रण करने के साथ उन्हें न्याय दिलाना उनका कर्तव्य है।

खड्डा की एसडीएम भावना।

खड्डा की एसडीएम भावना।- फोटो : KUSHINAGAR

कुशीनगर की सीडीओ गुंजन द्विवेदी।संवाद।

कुशीनगर की सीडीओ गुंजन द्विवेदी।संवाद।- फोटो : KUSHINAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed