फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Nine dilapidated roads of Hata will be repaired, there will be convenience in traffic.

Kushinagar News: हाटा की नौ जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, आवागमन में मिलेगी सहूलियत

Fri, 17 Oct 2025 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 17 Oct 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Nine dilapidated roads of Hata will be repaired, there will be convenience in traffic.
हाटा। हाटा विधान सभा क्षेत्र की जर्जर हो चुकी नौ सड़कों की विशेष मरम्मत कराने के लिए शासन से मंजूरी मिल गई है। ढाई करोड़ रुपये इस पर खर्च होंगे। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने तैयारी तेज कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक की पहल पर हाटा विधानसभा क्षेत्र के सेमरी नहर पुल से डीह बाबा स्थान संपर्क मार्ग, सकरौली-डुमरी स्वांगीपट्टी से लालीपार संपर्क मार्ग, भिस्वा से टीकरी संपर्क मार्ग, खैरटवा संपर्क मार्ग, रामपुर खास संपर्क मार्ग, हाईवे से बतरौली संपर्क मार्ग, हाइवे से बढ़या बुजुर्ग संपर्क मार्ग, भैसही से मंगलपुर संपर्क मार्ग और मिया टोला संपर्क मार्ग ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें हैं। इनके बने काफी समय हो चुका है। जिसके कारण यह जर्जर हो चुकी हैं। जिसकी वजह से इन मार्गों से आने जाने वालों को काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन

इसे देखते हुए हमने इन सड़कों का विशेष मरम्मत कराने के लिए शासन को प्रस्ताव दिया था। इन सड़कों के विशेष मरम्मत की स्वीकृति शासन की ओर से दे दी गई है। जल्द ही लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़कों की मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed