फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Nine day Vishnu Mahayagya begins with Kalash Yatra

Kushinagar News: कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ शुरू

Wed, 28 Feb 2024 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 28 Feb 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Nine day Vishnu Mahayagya begins with Kalash Yatra
अहिरौली बाजार। क्षेत्र के भलुही में मंगलवार को नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ शुरू हुआ। आयोजकों की तरफ से क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा लहटोलवा, पिपरा टोला, फुरसतपुर, सितुहिया, अमरुचियहवा टोला, खोखिया होते हुए महुई गुलरहवा गांव स्थित गंडक नहर पहुंची। यज्ञाचार्य रविभूषण शुक्ला ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 701 कलशों में जल भरवाया। इसके बाद कलश यात्रा यज्ञ स्थल पहुंची, जहां विधि-विधान से कलश पूजन कर यज्ञ मंडप में स्थापित कराया। यज्ञ समिति के सदस्य अखिलेश सिंह ने बताया कि नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ का छह मार्च को हवन पूजन के साथ समापन होगा। इस दिन भंडारा आयोजित कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया जाएगा। यज्ञ के दौरान प्रतिदिन दिन में प्रवचन और और रात में रामलीला का मंचन होगा।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य यजमान शिवानंद सिंह, संजय सिंह, सुभाष सिंह, गोरख यादव, रंजीत यादव, जयप्रकाश सिंह, राधेश्याम सिंह, रामविलास यादव, घनश्याम साहनी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ओमप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed