फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Nine-Day Rudra Mahayajna Begins with Kalash Yatra

Kushinagar News: कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ शुरू

Sun, 19 Apr 2026 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 19 Apr 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Nine-Day Rudra Mahayajna Begins with Kalash Yatra
पुरन्दरपुर में रुद्र महायज्ञ के लिए निकली गई कलश यात्रा में कलश में जल भरतीं कन्याएं।स्रोत-सोशल
तुर्कपट्टी। क्षेत्र के महुअवा कारखाना के पुरंदरपुर गांव स्थित नवनिर्मित शिवमंदिर में शनिवार को शिव परिवार प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान और नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ शुरू हुआ। इस मौके पर आयोजकों की तरफ से क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह करीब आठ बजे यज्ञाचार्य पंडित शुभेंदु वेदांती त्रिपाठी समेत अन्य आचार्यों ने महायज्ञ के निमित्त यज्ञभूमि का पूजन किया। इसके बाद फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, राज्य पिछड़ा आयोग के सदस्य फुलबदन कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, राणा प्रताप सिंह व चंद्रप्रकाश यादव चमन की अगुवाई में क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली गई। मंदिर से निकली कलश यात्रा रावतपार, डिग्री, बसडिला पांडेय, रुदवलिया, पोखरभिंडा, महुअवा कारखाना होते हुए घाघी नदी घाट पहुंची, जहां आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरवाया। इसके बाद कलश यात्रा पुनः मंदिर परिसर पहुंची, जहां विधिविधान से कलश का पूजन कर यज्ञमंडप में स्थापित कराकर नौ दिवसीय रुद्रमहायज्ञ शुरू कराया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष अखिलेश मिश्र ने बताया कि यज्ञ के दौरान प्रतिदिन सुबह 11 बजे से मानस मंदाकिनी प्रवचन करेंगी और रात आठ बजे से रामलीला का मंचन होगा। उन्होंने बताया कि 24 अप्रैल को शिव परिवार की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा और 26 अप्रैल को हवन पूजन के बाद भंडारा आयोजित कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. रमेश त्रिपाठी, महेश्वर सिंह, कन्हैया गौंड, महेंद्र शर्मा, सोनू मद्धेशिया, डॉ. रमेश त्रिपाठी, विजय चौधरी, महेंद्र दुबे, उमाशंकर मद्धेशिया, मनोज सिंह, अजीत तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed